Headlines

TRP Report: नंबर वन की कुर्सी पर ‘वसुधा’ का कब्जा, ‘अनुपमा’ की हालत खराब, जानें- बाकी शोज का हाल


टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. दरअसल, उन्हें ये जानना होता है कि उनका फेवरेट शो इस हफ्ते किस नंबर पर चल रहा है. ऐसे में एक बार फिर से इस हफ्ते ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. ‘वसुधा’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ जैसे सीरियल्स लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. वहीं, ‘अनुपमा’ ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है.

‘वसुधा’ पहले नंबर पर कर रहा राज
‘वसुधा’ ने नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा किया हुआ है. प्रिया ठाकुर, अभिषेक शर्मा और शीबा अजहर जैसे सितारों से सजा ये शो 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर है. वहीं, रवि दुबे और सरगुन मेहता का सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ 1.7 की दमदार रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है. ये शो लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. 

ये भी पढ़ें:- ‘ये रिश्ता…’ या ‘नागिन’, हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- ‘मेरी सारी संपत्ति….’

‘अनुपमा’ ने पांचवें नंबर पर बनाई जगह
एकता कपूर का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 1.6 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है. टीआरपी लिस्ट में तुलसी विरानी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. चौथे स्थान पर निहारिका चौकसे और शरद केलकर का रोमांटिक शो ‘तुम से तुम तक’ ने कब्जा किया हुआ है. इस शो को 1.6 रेटिंग मिली है.

टीआरपी चार्ट पर हमेशा बादशाह रहने वाला रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ धीरे-धीरे नीचे गिरता जा रहा है. ये शो पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. शो ने पिछले हफ्ते की तरह ही 1.5 की रेटिंग हासिल की है.

‘अनुपमा’ की जगह लेने वाला है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’!
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को दर्शक इन दिनों काफी पसंद कर रहे हैं. ये शो 1.4 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है. ये शो जल्द ही ‘अनुपमा’ की पीछे छोड़ते हुए नंबर पांच पर अपनी जगह बना लेगा. एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ सातवें नंबर पर है. वहीं कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने आठवें नंबर पर अपनी जहग बनाई है. ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ नौवें नंबर पर है. टीआरपी लिस्ट में सबसे लास्ट है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’.

ये भी पढ़ें:- शेफाली जरीवाला के निधन के 8 महीने बाद काम पर लौटे पराग त्यागी, इस टीवी शो से कर रहे कमबैक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *