Headlines

Truck Driver Stunt:चलते ट्रक की छत पर डांस करने लगा ड्राइवर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें


Truck Driver Stunt: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर चलते वाहन के दौरान अपनी सीट छोड़कर ट्रक के ऊपर जाता दिखाई देता है. इसके बाद वह ट्रक की छत पर डांस करने लगता है. वीडियो में ड्राइवर कुछ देर बाद वापस अपनी सीट पर आता है और ट्रक चलाता है. कुछ समय बाद वह दोबारा वाहन से बाहर निकलकर इसी तरह डांस करता नजर आता है. यह दृश्य देखने में लोगों के लिए चौंकाने वाला है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जोखिम भरा व्यवहार है.

चलती गाड़ी के बीच सीट छोड़कर बाहर आया ड्राइवर

वीडियो में ट्रक सड़क पर चलता हुआ दिखाई देता है. इसी दौरान ड्राइवर अचानक अपनी सीट से बाहर आता है और ट्रक के ऊपरी हिस्से की तरफ जाने लगता है. वह वाहन के ऊपर पहुंचकर डांस करता दिखाई देता है. इस दौरान ट्रक चलता रहता है. ड्राइवर कुछ समय तक ऊपर रहने के बाद वापस अपनी सीट पर पहुंचता है, और वाहन चलाने लगता है. वीडियो में यह देखकर सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि इतनी बड़ी गाड़ी को चलाते समय ड्राइवर ने अपनी सीट क्यों छोड़ी.

यह भी पड़ें: पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

कुछ देर बाद फिर दोहराई वही हरकत

मामला यहीं खत्म नहीं होता. वीडियो में कुछ समय बाद ड्राइवर एक बार फिर सीट से बाहर आता है और ट्रक के बाहरी हिस्से पर खड़े होकर डांस करता दिखाई देता है. वह ट्रक के ऊपरी हिस्से तक जाता है और कुछ देर वहां रहता है. इस दौरान वाहन सड़क पर आगे बढ़ता रहता है. यानी ड्राइवर का ध्यान वाहन को नियंत्रित करने के बजाय डांस करते पर नजर आता है.

वीडियो देखकर लोग भी रह गए हैरान

ड्राइवर की यह हरकत वीडियो देखने वाले लोगों के लिए हैरानी वाली है. आमतौर पर सड़क पर चलते भारी वाहन को नियंत्रित करने के लिए ड्राइवर का लगातार वाहन पर ध्यान देना जरूरी होता है. ऐसे में चलती गाड़ी से बाहर निकलना स्थिति को बेहद जोखिम भरा बना देता है. वीडियो में किसी हादसे की जानकारी सामने नहीं आती, लेकिन ऐसी हरकत का अंजाम खतरनाक हो सकता है. सड़क पर दूसरे वाहन भी मौजूद होते हैं और अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर कई लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.

यूजर्स भड़के

वीडियो पर यूजर्स ने ड्राइवर की हरकत को लेकर नाराजगी जताई है. एक यूजर ने लिखा “लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए, इसका ये सड़क पर चलने लायक प्राणी नहीं है”. वहीं दूसरे ने कहा, “यमराज अब भैंसा छोड़ ट्रक में आने लगे”. एक यूजर ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा “इस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए”. एक अन्य यूजर ने पुलिस को टैग करते हुए वीडियो पर ध्यान देने की अपील की है. इन कमेंट्स में लोगों ने ड्राइवर की लापरवाही को सड़क पर दूसरों के लिए खतरा बताया.

यह भी पड़ें: Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *