टीवी सीरियल्स की दुनिया में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में कई पॉपुलर शोज की कहानी में बड़े बदलाव होने वाले हैं. कहीं रिश्तों में नई दरार आएगी तो कहीं बड़े खुलासे दर्शकों को हैरान कर देंगे. आइए जानते हैं इन 5 टीवी शोज के लेटेस्ट स्पॉइलर्स में क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेम के नए आइडिया से अनुपमा इंप्रेस होगी, वहीं डांस कॉम्पिटिशन के दौरान अनुपमा की तबीयत बिगड़ने पर प्रेम और राही उसे अस्पताल ले जाएंगे. इस बात से श्रुति नाराज हो जाएगी और प्रेम के खिलाफ नई चाल चलने की तैयारी करेगी. वहीं, माही पाखी की सच्चाई सबके सामने लाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ प्रेम अपनी टीम से नीता को बाहर कर देगा, जबकि शाह परिवार में अनुपमा की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर जमकर बहस होगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होने वाला है. वसुधा और देव के झूठ का सच सामने आने के बाद चौहान हाउस में जबरदस्त हंगामा होगा. वसुधा जब चंद्रिका के सामने कबूल करेगी कि उसकी प्रेग्नेंसी की बात सिर्फ एक नाटक थी, तभी दादी सा ये सब सुन लेंगी और उन्हें बड़ा झटका लगेगा. सच सामने आने के बाद दादी सा चंद्रिका से इस धोखे की वजह पूछेंगी और घर में तनाव बढ़ जाएगा. वहीं, वसुधा उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर परेशान होगी, जबकि देववंश भी मां और दादी सा के बीच आई दरार को देखकर मुश्किल में फंस जाएगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में स्नेहा, सिद्धू और ठकुराइन दुर्गावती के बीच का तनाव और बढ़ने वाला है. स्नेहा की बातों पर भरोसा न होने से वो टूट जाएगी और अपनी मां गंगा को बताएगी कि उसने सिद्धू को कभी फोन नहीं किया था, लेकिन कोई भी उसकी सफाई सुनने को तैयार नहीं है. वहीं, दुर्गावती हवेली लौटने के बाद पूरी तरह खामोश नजर आएगी और किसी से कुछ भी शेयर नहीं करेगी. दूसरी तरफ सिद्धू भी इस गलतफहमी के बीच परेशान है, जबकि हवेली में बढ़ते तनाव के बीच दुर्गावती किसी बड़े फैसले की तैयारी करेगी.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होने वाला है. परिधि का झूठ सबके सामने आने के बाद विरानी हाउस में जबरदस्त हंगामा होगा. अजय पारेख तुलसी को बताएगा कि परिधि ने ससुराल वालों के बुरे बर्ताव को लेकर जो कहानी सुनाई है, वो पूरी तरह झूठ है. वहीं, परिधि की साजिश भी सामने आएगी, जिसमें उसने रणविजय के साथ मिलकर विरानी हाउस में रहने का प्लान बनाया था. दूसरी तरफ वृंदा उसकी सच्चाई सुन लेगी और इस राज की गवाह बन जाएगी. वहीं, अंगद और वृंदा की बढ़ती नजदीकियों के बीच मिहिर के एक फैसले से हेमंत को बड़ा झटका लगेगा.
ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का हाल?
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में कहानी में एक नया रहस्य जुड़ने वाला है. अनु को राजनंदिनी को लेकर एक डरावना सपना आएगा, जिसमें आर्या दिखाई देगा और वो जोर-जोर से “राजनंदिनी” का नाम पुकारता नजर आएगा. इस सपने के बाद अनु घबरा जाएगी. वहीं, काल अष्टमी को लेकर मिली चेतावनी से भी कहानी में सस्पेंस बढ़ेगा. दूसरी तरफ, मीरा के खिलाफ अनु अब सबूत जुटाने का फैसला करेगी और आर्या के सामने उसकी सच्चाई लाने की कोशिश करेगी. वहीं, आर्या का एक खतरनाक कदम सभी को हैरान कर देगा, जब वो चाकू लेकर खान बाबा के कमरे में पहुंच जाएगा.
ये भी पढ़ें:-Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
