Headlines

TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी तो कहीं पुराने राज सामने आएंगे. वहीं, कुछ शोज में कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक टकराव और इमोशनल मोड़ कहानी को नया रंग देंगे. आइए जानते हैं ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आज के एपिसोड में क्या-क्या खास होने वाला है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार के रिश्तों में बड़ा भूचाल आने वाला है. करण विरानी पूरे परिवार के सामने ऐलान कर देगा कि वो किसी भी कीमत पर वैष्णवी को अपने घर की बहू स्वीकार नहीं करेगा. बेटे की मौत के गम और गुस्से में डूबा करण साफ कर देगा कि नकुल और वैष्णवी की शादी कभी नहीं हो सकती. वहीं, जब पूरा परिवार वैष्णवी के खिलाफ खड़ा नजर आएगा, तब तुलसी विरानी उसके समर्थन में मजबूती से खड़ी होंगी. इसी बीच करण और गौतम के बीच तीखी बहस छिड़ जाएगी.

‘तुम से तुम तक’ 
ज़ी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आने वाला है, जो आर्यावर्धन और अनु की जिंदगी पूरी तरह बदल देगा. माया और विरोधी गुट के हाथ आर्यावर्धन का सबसे बड़ा राज लग जाएगा कि वो वर्धन परिवार का सगा बेटा नहीं है. इस सच के सामने आने के बाद आर्या और अनु के रिश्ते के साथ-साथ पूरे परिवार की नींव हिल जाएगी. वहीं, ‘तुम से तुम तक’ नाम की रहस्यमयी किताब भी नई मुश्किलें खड़ी करेगी. झेंडे वो किताब ढूंढकर आर्या को सौंपता है और चेतावनी देता है कि इसमें आर्या और राजनंदिनी के अतीत के कई बड़े राज छिपे हैं, जो अनु तक नहीं पहुंचने चाहिए. अनु के लगातार सच जानने की कोशिशों से झेंडे का गुस्सा भी भड़क उठता है और वो आर्या से कहता है कि अगर ये राज खुला, तो उनकी जिंदगी बिखर सकती है. 

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामा शुरू होने वाला है. अपनी माई गंगा को न्याय दिलाने के लिए स्नेहा बड़ा कदम उठाएगी और ढाबा जलाने व गंगा की जान लेने की कोशिश के मामले में खुद उनकी वकील बनकर अदालत में लड़ाई लड़ेगी. दूसरी ओर, इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड ठकुराइन दुर्गावती की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. स्नेहा उन्हें उनके किए की सजा दिलाने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में उतरेगी. हालांकि, विरोधी पक्ष दलील देगा कि जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते, किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 BO Day 8: ‘द ओडिसी’ के आने का भी ‘धमाल 4’ पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री

‘अनुपमा’
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. एक ओर अनुपमा की टीम होगी तो दूसरी ओर प्रेम की टीम, लेकिन टास्क के बीच प्रेम का अहंकारी रवैया उसकी टीम के माहौल को बिगाड़ देगा. वो राही और बाकी सदस्यों पर चिल्लाते हुए हार की जिम्मेदारी उन पर डालेगा. हालांकि, अनुपमा उसे प्यार से ‘ऑल द बेस्ट’ कहती है, लेकिन प्रेम अपने घमंड में उसकी बात को नजरअंदाज कर देता है. वहीं, मुश्किल हालात के बावजूद प्रेम अपनी सूझबूझ का परिचय देता है. बेकिंग पाउडर न मिलने पर वो बेकिंग सोडा और दही का अनोखा कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करता है, जिससे उसकी टीम की डिश शानदार बनती है. जज भी इस स्मार्ट फैसले की तारीफ करते हैं और आखिरकार प्रेम की टीम अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लेती है.

‘वसुधा’
ज़ी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. समर की बड़ी साजिश उस वक्त नाकाम हो जाएगी, जब वसुधा उसकी कॉन्ट्रैक्ट डील को सिरे से खारिज करते हुए कागज़ात फाड़ देगी. समर ने वसुधा को अपने जाल में फंसाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन उसका प्लान पूरी तरह फ्लॉप हो जाएगा. वहीं, पत्नी का साथ देते हुए देवांश सिंह चौहान समर को खुली चुनौती देगा. वो गुस्से में कहेगा कि समर की इतनी औकात नहीं है कि वो उसकी पत्नी से कोई गलत डील साइन करवा सके. 

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *