Headlines

TV Serial Spoilers: जया की हालत देखकर टूटी अनुपमा, फूल पर लगा चोरी का आरोप


टीवी के पॉपुलर शोज ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी, तो कहीं साजिशों का पर्दाफाश होगा. वहीं, कुछ किरदारों के बड़े फैसले कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं. आइए जानते हैं इन शोज में आगे क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेंगी. दिग्विजय की मदद से वो आखिरकार जया के छुपे हुए ठिकाने तक पहुंच जाएगी, लेकिन वहां जया की हालत देखकर अनुपमा बुरी तरह टूट जाएगी. जया की गंभीर हालत और अस्पताल के बढ़ते खर्चों की चिंता उसे परेशान करेगी.

वहीं, ईशाना और अंश भी अनुपमा को इस तरह इमोशनल देखकर चिंतित नजर आएंगे. इस बीच किंजल अनुपमा की मदद के लिए उसे 5 लाख रुपये देने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा अपने स्वाभिमान के चलते पैसे लेने से साफ इनकार कर देगी. दूसरी तरफ, वसुंधरा के कड़वे ताने उसकी परेशानी और बढ़ा देंगे. हालांकि, इन सबके बावजूद अनुपमा हार नहीं मानेगी और जया के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती नजर आएगी.

‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान हाउस में जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. लाजवंती और चंद्रिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आएगा. लाजवंती डाइनिंग टेबल पर चंद्रिका का अपमान करते हुए उसकी कुर्सी पर बैठ जाएगी. वहीं, घर में चोरी के मामले को लेकर सारिका और परिवार के लोग फूल पर शक करेंगे. बात इतनी बढ़ जाएगी कि सारिका उसे थप्पड़ तक मार देगी. फूल अपनी बेगुनाही साबित करते हुए अपनी तलाशी देने से साफ इनकार कर देगी. दूसरी तरफ, चंद्रिका के सामने बिरजू का असली सच आने वाला है और वसुधा भी उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सच सामने लाने की कोशिश करेगी. वहीं, देव और वसुधा के रिश्ते को लेकर परिवार में सुगबुगाहट बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें:- Video: सोहेल खान के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान, ‘वॉन्टेड’ लुक ने खींचा ध्यान

‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन और अनु के रिश्ते में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आर्यवर्धन अनु को प्रमोशन देने का फैसला करेगा, लेकिन इसके पीछे उसका मकसद उसे खुद से दूर करना होगा. आर्य के इस फैसले से अनु पूरी तरह हैरान रह जाएगी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आएंगी. वहीं, आर्यवर्धन और झेंडे कंपनी के बड़े फैसलों को लेकर चर्चा करेंगे. इस दौरान मीरा उनकी बातें सुन लेगी. झेंडे और मीरा आगे मिलकर अनु और आर्यवर्धन को अलग करने की साजिश रचते नजर आएंगे. दोनों की चाल से अनु और आर्य के रिश्ते में और मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं.

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. सिद्धू के स्नेहा को तलाक देने से इनकार करने के बाद दुर्गावती का गुस्सा और बढ़ गया है. वहीं, इंदु लगातार गंगा और उसकी बेटियों को परेशान करने की साजिश रच रही थी, लेकिन अब मनोहर के हाथ इंदु के खिलाफ बड़ा सबूत लग गया है. इस सबूत के सामने आने के बाद दुर्गावती को पता चल जाएगा कि इंदु ही सारी मुसीबतों की जड़ है. इसके बाद वो इंदु को सबक सिखाने के लिए उसकी तलाश में निकल पड़ेगी. दूसरी तरफ, स्नेहा और सिद्धू के बीच प्यार का इजहार होने के बाद गंगा की बेटियों का हौसला और बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Engineers Day 2026: विक्की कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक, कभी इंजीनियर थे ये स्टार्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *