Headlines

TV Serial Spoilers: सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल


टीवी के पसंदीदा शोज़ के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक, कई किरदारों की जिंदगी में ऐसे बड़े मोड़ आएंगे जो दर्शकों को चौंका देंगे. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी तो कहीं बड़े राज खुलेंगे, जिससे हर कहानी नया मोड़ लेगी.

‘अनुपमा’
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा के दाहिने हाथ में गहरी चोट लग जाती है, लेकिन वो हार मानने के बजाय दूसरे मुश्किल टास्क के लिए खुद को तैयार करती है. दर्द से जूझते हुए भी वो बापू जी का आशीर्वाद लेकर अपना लक्ष्य पूरा करने का फैसला करती है. वहीं, प्रेम तेज वायरल बुखार से पीड़ित होने के बावजूद अनुपमा का साथ नहीं छोड़ता और हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाता है. दूसरी ओर, टास्क के दौरान जजों की नजर अनुपमा के घायल हाथ पर पड़ती है, जिसके बाद उन्हें लगता है कि शायद इस बार अनुपमा मुकाबले से बाहर हो सकती है.

‘वसुधा’ 
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. वसुधा पत्रकार बनकर न्यूज एंकर उषा का इंटरव्यू खुद लेती है. इस दौरान वो उषा से तीखे सवाल पूछती है और उसे चेतावनी देती है कि समर सिसोदिया पहले ही जेल जा चुका है, अब उसकी बारी है. इसी बीच, समर सिसोदिया के खिलाफ अहम सबूत सामने लाए जाते हैं, जिससे उसका पूरा षड्यंत्र मीडिया के सामने बेनकाब हो जाता है. वसुधा की इस चाल से हर कोई हैरान रह जाएगा.

‘गंगा माई की बेटियां’ 
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सिद्धू अपनी ही मां दुर्गावती पर गंगा माई का ढाबा जलाने का आरोप लगाता है. सच्चाई सामने लाने के लिए वो बड़ा फैसला लेते हुए अपनी मां को पुलिस के हवाले कर देता है. इसके बाद पुलिस स्नेहा के सामने ही दुर्गावती को हथकड़ियां पहनाकर गिरफ्तार कर लेती है. अपनी सास की गिरफ्तारी देखकर स्नेहा पूरी तरह हैरान रह जाती है, वहीं इस घटना से परिवार में बड़ा बवाल मच जाता है. 

ये भी पढ़ें:- OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मीरा, यशवर्धन को फंसाने के लिए अपने प्लान का दूसरा बड़ा कदम उठाएगी और वर्धन परिवार को हिलाकर रख देने वाला नया ड्रामा रचेगी. वहीं, अनु डिटेक्टिव की तरह सच्चाई की तलाश में जुट जाएगी और यशवर्धन को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करेगी. इसी दौरान अनु के सामने मीरा और मानसी की साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा. हालांकि, दुश्मनों की चाल नाकाम होने के बाद भी वर्धन परिवार के सामने एक बड़ा राज आने वाला है, जो आर्या और उसके पूरे परिवार की जिंदगी में नया भूचाल ला देगा.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में परिवार के भीतर तनाव और ड्रामा चरम पर पहुंच जाएगा. रौनक के जेल जाने के बाद करण का गुस्सा फूट पड़ता है और वो वकील गौतम को खरी-खोटी सुनाता है. वहीं, तुलसी दोनों के बीच बढ़ती दूरियों को खत्म करने का फैसला करती है और परिवार को बिखरने से बचाने की कोशिश करती है. दूसरी ओर, पैसों के पीछे छिपे डैड के असली चेहरे का राज नया मोड़ लेता है. इस सच को छिपाने की कोशिशों के बीच घर में एक और बड़ा बवाल खड़ा हो जाता है, जिससे पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

ये भी पढ़ें:- Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *