Types Of Yogurt: दही हमारे इंडियन खाने का एक बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में दही सिर्फ एक ही तरह का नहीं होता है. अलग-अलग देश और कल्चर में दही और उससे जुड़े प्रोडक्ट अलग-अलग तरीके से बनाएं और खाए जाते हैं. कई बार लोग दही और दूसरे फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट्स को एक ही समझ लेते हैं, जबकि उनके बीच फर्क होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दही कितनी तरह का होता है और कहीं आप भी तो गलत चीज नहीं खा रहे हैं.
क्या होता है दही?
आज के समय में दही को एक ऐसे उत्पाद के रूप में जाना जाता है, जो दूध को खास तरह के बैक्टीरिया से फर्मेंट करके बनाया जाता है. हालांकि हर देश में इसका बनाने का तरीका, इस्तेमाल होने वाला दूध और स्वाद अलग-अलग हो सकता है.
दुनिया भर में दही के अलग-अलग रूप
केफिर दही
यह दही जैसा ही एक ड्रिंक होता है, लेकिन थोड़ा पतला और हल्का झागदार होता है. इसमें बैक्टीरिया और यीस्ट दोनों का इस्तेमाल होता है, जिससे इसमें हल्की मात्रा में अल्कोहल भी बन सकती है. यह आमतौर पर रूस और सेंट्रल एशिया में खाया जाता है.
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट गाढ़ा और क्रीमी होता है. इसे बनाने के लिए दूध से पानी निकाल दिया जाता है, जिससे इसमें प्रोटीन ज्यादा हो जाता है. इसे डीप या मिठाई के रूप में भी खाया जाता है. वहीं यह आमतौर पर ग्रीस में खाया जाता है.
अमासी
अमासी बिना पेस्ट राइज्ड दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसका टेक्सचर थोड़ा दानेदार और स्वाद खट्टा होता है, जो वहां की पारंपरिक डिश का हिस्सा माना जाता है. यह आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका में खाया जाता है.
कुमिस
कुमिस को मध्य एशिया और चीन में खाया जाता है. यह घोड़ी के दूध से तैयार किया जाने वाला दही होता है और इसमें भी हाल्की मात्रा में अल्कोहल हो सकती है. वहीं पारंपरिक रूप से इसे मेहमानों को परोसा जाता है.
नाई लाओ
नाई लाओ दही को इंपीरियल योगर्ट भी कहा जाता है. इसमें दूध को चावल की वाइन के साथ फर्मेंट किया जाता है और उसमें मेवे या किशमिश मिलाकर मिठाई की तरह खाया जाता है. यह भी आमतौर पर चीन में खाया जाता है.
लस्सी
भारत में दही से बनने वाला सबसे पॉपुलर ड्रिंक लस्सी है. यह लस्सी मीठी और नमकीन दोनों तरह की होती है. इसमें दही, पानी और मसाले या चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है.
ये भी पढ़ें-घर पर ऐसे बना सकते हैं परफेक्ट लस्सी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाबन
लाबन भी दही का ही एक रूप होता है, जिसे छानकर तैयार किया जाता है. वहीं इसे सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट में खाया जाता है. इसे खाने के साथ या ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
स्किर
यह दही और चीज के बीच का एक प्रोडक्ट माना जाता है, जो आइसलैंड में खाया जाता है. इसका टेक्सचर गाढ़ा होता है और इसे फल या सीरियल के साथ खाया जाता है.
अयरान
आयरन दही को ठंडा पानी में मिलाकर बनाए जाने वाला ड्रिंक है, जिसमें नमक और कभी-कभी पुदीना या नींबू भी मिलाया जाता है. वहीं इससे सबसे ज्यादा तुर्की में पिया जाता है.
ये भी पढ़ें-Tips To Keep Curd Fresh Longer: ऐसे जमाएंगे तो कभी खट्टा नहीं होगा दही, जान लें ट्रिक
