Headlines

UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. पार्टी नेता रामविलास चौहान के जन्मदिन के अवसर पर रविवार (5 जुलाई) को लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने साफ संकेत दिया कि अब उसका फोकस उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर है. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद रहे. इसे यूपी की राजनीति में उनकी सक्रिय एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है.

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक तैयारी करेगी. हालांकि, चुनाव गठबंधन में लड़ना है या नहीं, इस पर अंतिम फैसला संगठन की समीक्षा और प्रदेश इकाई के प्रस्ताव के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा.

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- ‘गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी…’

चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनके पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के दिल के बेहद करीब था. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की सोच जातीयता और सांप्रदायिकता से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करने की थी.

उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद पार्टी कुछ समय तक अपने आंतरिक उतार-चढ़ाव में उलझी रही, जिससे संगठन का विस्तार प्रभावित हुआ. अब पार्टी नई ऊर्जा और नई सोच के साथ उत्तर प्रदेश में अपना आधार मजबूत करने के अभियान में जुटी है.

बिहार के राजनीतिक दलों की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता पर चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती ही यही है कि जनता के सामने जितने अधिक विकल्प होंगे, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता तय करेगी कि उसे किस दल पर भरोसा करना है और हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है.

403 सीटों पर संगठनात्मक तैयारी करेगी पार्टी

403 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को हर सीट पर तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल संभावित सीटों तक तैयारी सीमित रखना उचित नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक तैयारी करेगी, ताकि यदि गठबंधन होता है तो जहां-जहां सहयोगी दल चुनाव लड़ें, वहां भी एलजेपी (रामविलास) का संगठन उनके लिए मजबूती बन सके.

गठबंधन को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा, जबकि नागालैंड में अकेले चुनाव लड़कर दो विधायक जिताए.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले संगठन की समीक्षा की जाएगी, जिलों में कार्यक्रम होंगे और जनता का रुझान देखा जाएगा. इसके बाद प्रदेश इकाई के प्रस्ताव पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला करेगा.

Exclusive: ‘चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया…’, राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

महाराजा सुहेलदेव पासी पर क्या बोले चिराग

महाराजा सुहेलदेव पासी को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी महापुरुष को राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम से अधिक उनके विचारों पर चलने की जरूरत है.

उन्होंने यह भी कहा कि वह जिस समाज से आते हैं, उसमें महाराजा सुहेलदेव पासी का विशेष सम्मान है और उन्हें लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए.

भरत तिवारी एनकाउंटर और एनकाउंटर नीति को लेकर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है और जिन्होंने समाज में अत्याचार फैलाया है, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए.

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी एनकाउंटर की आड़ में किसी निर्दोष के साथ अन्याय होता है, तो वह भी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि कानून का भय अपराधियों में होना चाहिए, लेकिन निर्दोषों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है.

बांकीपुर उपचुनाव पर जताया भरोसा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव लड़ना उनका व्यक्तिगत फैसला है. हालांकि, उनका मानना है कि यह एनडीए की पारंपरिक सीट है और भारतीय जनता पार्टी लगातार यहां जीत दर्ज करती रही है. उन्होंने कहा कि इस बार भी एनडीए की जीत होगी.

‘मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर…’, मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर चिराग पासवान ने कहा कि यह मामला हर रामभक्त की आस्था से जुड़ा है और बेहद चिंताजनक है.

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेंगी कि जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले और भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *