कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा कर दिया है. निशिकांत दुबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभिजीत दीपके के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. निशिकांत दुबे के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल करते हुए लिखा, “आम आदमी पार्टी के सहारे राजनीतिक सीढ़ी का सफ़र करने वाले अभिजीत दीपके उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भीम आर्मी से चुनाव लड़ेंगे?”
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
जंतर-मंतर पर फिर बैठे सीजेपी चीफ
पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से प्रदर्शन खत्म कराने के बाद आधी रात को एक बार फिर 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के साथ सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर स्टेज तैयार कर लिया है.
प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दीपके का आरोप
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संसद मार्च को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी.
उन्होंने यह भी कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा नीट-यूजी का मुद्दा उठाए जाने का स्वागत है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, लेकिन सबसे पहले कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से की गई.
पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज- अभिजीत दीपके
पुलिस ने छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने स्वयं बैरिकेड्स के पास पुलिसकर्मियों को छात्राओं के साथ सख्ती करते देखा और कई छात्रों के सिर फूटने, हाथ-पैर टूटने तथा गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आईं.
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
