उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. यूपी में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. शासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 10 आईएएस अधिकारियों का नाम तबादला सूची में शामिल है. आईएएस अमित घोष को उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.
शासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अमृत अभिजात को वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. IAS वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.
‘सपा की सरकार में…’, बाबा साहब की प्रतिमा पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार
आईएएस महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, IAS अनिल कुमार प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद प्रमुख सचिव उपभोक्ता मामले आयुक्त खाद्य एवं रसद, आईएएस डा. एमकेएस सुंदरम प्रमुख सचिव कृषि प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान प्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन बनाया गया है.
IAS रणवीर प्रसाद को कई विभागों की जिम्मेदारी
इसी तरह आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज, आईएएस अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, आईएएस रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही आईएएस डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी मिली है.
जौनपुर: थाने में सिपाही ने लगाई फांसी, सुसाइड से पुलिस महकमे में हड़कंप
