Headlines

UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित


UP School Holiday:  यूपीपीईटी 2026 परीक्षा के दूसरे चरण के कारण लखनऊ में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार यानी कल 30 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की यूपीपीईटी परीक्षा के चलते राज्य के कई प्रमुख जिलों में प्रशासनिक स्तर पर शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है. लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इस आदेश में लखनऊ के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. 

दूसरे जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल 

यूपीपीईटी परीक्षा के चलते कल यानी 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलावा कई दूसरे जिलों में भी स्कूल बंद रहेंगे.  लखनऊ के साथ-साथ प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर जैसे बड़े जिलों में भी कल स्कूल बंद रहेंगे. सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है. निर्देशों के अनुसार सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और दूसरे सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहने की घोषणा की गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग 60 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में कल छुट्टी रहेगी. सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को भी इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.

लखनऊ में 45 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए 

प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए अकेले लखनऊ में 45 सेंटर्स बनाए गए हैं. कल यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित कराई जाएगी. जिसमें हजारों उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है. उम्मीदवारों के साथ ही उनके पैरेंट्स के भी पहुंचने से शहर में भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ सकता है. वहीं आपको बता दें कि यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित कराई जा रही है. 25 अक्टूबर को पहले ही रविवार की छुट्टी पड़ रही थी, इसलिए छुट्टी के संबंध में उस समय कोई निर्देश जारी नहीं किया गया था. जबकि कल होने वाली परीक्षा वर्किंग डे पर है . 

ये भी पढ़ें-Explained: 60,000 कर्मचारियों को ‘वॉलंटरी एग्जिट’ क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम ‘राहत’ या बदलाव की शुरुआत

इतने उम्मीदवार हो सकते हैं परीक्षा में शामिल 

यूपीपीईटी 2026 एग्जाम कल दो पारियों में कराया जाएगा. पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. वहीं लखनऊ के सेंटर पर हर शिफ्ट में करीब 20,000 से 25,000 कैंडिडेट्स शामिल हो सकते है. 

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश 

UPSSSC ने कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम से पहले कुछ निर्देश भी जारी किए हैं. UPSSSC के अनुसार उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वह एग्जाम केंद्र पर समय पर पहुंचे. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड ओरिजिनल आईडेंटिटी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी होना चाहिए. वहीं परीक्षा सेंटर पर तय समय से लेट पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *