नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के जरिए अपने आधार री-केवाईसी प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें. यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है ताकि उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया के दौरान और परीक्षा के बाद के चरणों में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है.
NTA की ओर से जारी जरूरी गाइडलाइन
एजेंसी ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वह आवेदन करते समय केवल अपने खुद के डिजिलॉकर, जन परिचय या ई-प्रमाण लॉगिन अकाउंट का ही इस्तेमाल करें. किसी दूसरे व्यक्ति या साइबर कैफे के लॉगिन डिटेल का उपयोग न करें. वहीं आवेदन पत्र में दर्ज उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि, उनकी कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज डिटेल से पूरी तरह मेल खानी चाहिए. किसी भी तरह का अंतर पाए जाने पर परीक्षा प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है. वहीं फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर पर आधारित री-केवाईसी पूरा करें, ताकि प्रणाली नवीनतम विवरण और बायोमैट्रिक डेटा प्राप्त कर सके.
डिजिलॉकर पर आधार री-केवाईसी कैसे करें?
- डिजिलॉकर पर आधारित री-केवाईसी करने के लिए अपने डिजिलॉकर अकाउंट में लॉगिन करें.
- इसके बाद डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं.
- अब जारी किए गए डॉक्यूमेंट की लिस्ट में अपना आधार कार्ड सर्च करें.
- इसके बाद आधार डॉक्यूमेंट के सामने बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और रिफ्रेश का चयन करें.
- अब स्क्रीन पर दिए गए कंसेंट को पढ़ें और आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दें.
- आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड को दर्ज करें.
- ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें.
- इसके बाद जरूरत पड़ने पर दूसरे डॉक्यूमेंट को भी रिफ्रेश कर लें
ये भी पढ़ें-IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
कब होना है एग्जाम?
एनटीए की ओर से शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन 2027 का आयोजन दो सत्र में किया जाएगा. पहला सेशन जनवरी 2027 में आयोजित होगा, वहीं दूसरा सेशन अप्रैल 2027 में आयोजित किया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसकी अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद एनटीए 27 से 29 नवंबर तक जेईई मेन के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो एक्टिव करेगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
