उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. सोमवार (27 अप्रैल) को यूपी का बांदा जिला देश का सबसे गर्म जगह रहा. यहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के जिले बांदा में अप्रैल महीने में दर्ज ये सबसे अधिक तापमान रहा. इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 बांदा में 47.4°C तापमान दर्ज किया गया था. बांदा के अलावा, झांसी न शहरों की लिस्ट में शामिल रहा जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. 27 अप्रैल को झांसी में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.
बांदा के अलावा, झांसी न शहरों की लिस्ट में शामिल रहा जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. 27 अप्रैल को झांसी में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.
‘शारीरिक संबंध बनाओ तब मिलेगा पद’ यूपी में महोबा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पर महिला के सनसनीखेज आरोप
दिल्ली में रात को चली धूल भरी आंधी
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार रात को धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. गरज-चमक और बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
मंगलवार से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना
मंगलवार से 30 अप्रैल तक धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिसके लिए 29 अप्रैल के लिए विशेष रूप से येलो अलर्ट जारी किया गया है. स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया, ‘मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. यह वर्तमान में मजबूत है और उत्तर-पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है. राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज रात बारिश हो सकती है और इसके मंगलवार को दिल्ली पहुंचने और 30 अप्रैल तक सक्रिय रहने की संभावना है.’
दिल्ली में सबसे अधिक तापमान कहां?
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान से आगे बढ़ते हुए सर्कुलेशन के कारण तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे धूल भरी आंधी के साथ-साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिन्हें मानसून पूर्व की बारिश के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, जिससे यह महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन बन गया. पालम में भी अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.1 डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.4 डिग्री अधिक है.
रिज स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.3 डिग्री अधिक था. इसके बाद आयानगर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3.7 डिग्री अधिक था. सभी स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.2 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.1 डिग्री अधिक था.
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.6 डिग्री अधिक था, रिज में 25.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था और आयानगर में 24.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से लगभग 0.7 डिग्री अधिक था.
गाजीपुर में सपा-कांग्रेस के नाम से चल रहे 2 ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ केस, 30 अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू
दिल्ली का AQI कैसा रहा?
मौसम विभाग के अनुसार, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई.’इस बीच, शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्युआई) 197 है.सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 का एक्युआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है.
