Headlines

| UP Weather Updates IMD Alerts Thunderstorms Rain Today 8 October in Lucknow Varanasi Gorakhpur


उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है, जिससे मौसम बदलने लगा है. बारिश की वजह से सुबह और शाम को ठंडक बढ़ गई हैं. वहीं दिन में भी तेज हवाएं चलने से लोगों का राहत मिली हैं. मौसम विभाग ने आज भी लखनऊ से वाराणसी-प्रयागराज तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज 8 अक्टूबर को पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होगी वहीं पश्चिम में भी कुछ जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. 25 जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. जिससे मौसम ठंडक बढ़ेगी और प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी. 

कासगंज में BJP की पकड़ मजबूत, पटियाली में सपा का दबदबा, अमांपुर में कांटे की लड़ाई के संकेत

लखनऊ से वाराणसी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में आज लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, मऊ और बलिया में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज आंधी-तूफान का यलो अलर्ट दिया गया हैं, यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. 

वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आज एक या दो स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. इसके अलावा, उन्नाव, रायबरेली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में आज एक या दो जगहों पर हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं. इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. 

बारिश की वजह से प्रदेश में बढ़ी ठंडक

बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी हैं. अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की कमी आएगी. इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी. वहीं रात के समय में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले सात दिन तक कहीं कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है. अगले 48 घंटों में प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप का सिलसिला जारी रहेगा. 11 अक्टूबर से बारिश पर ब्रेक लग जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा.  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *