Headlines

US में आम को लेकर मारामारी, सुपर मार्केट से फलों का राजा गायब, मिनटों में खाली हो रहीं पेटियां


गर्मी का मौसम और आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना तो तय है . लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम के लिए लोग इस हद तक दीवाने हो सकते हैं कि कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक खत्म हो जाए . सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मैसेज इसी दीवानगी की कहानी बयां कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में आम सिर्फ फल नहीं बल्कि एक ऐसा ट्रेंड बन गया है, जिसके लिए लोग पहले से बुकिंग कर रहे हैं. कीमत डॉलर में और डिमांड इतनी कि देखते ही देखते सब कुछ खत्म.

सीमित स्टॉक में बिके केस के केस आम

दरअसल, वायरल मैसेज के मुताबिक अमेरिका में केसर आम का सीमित स्टॉक उपलब्ध कराया गया था. हर केस की कीमत 49.99 डॉलर रखी गई थी, जिसमें करीब 9 से 10 आम शामिल थे. लोगों को पहले से बुकिंग करने के लिए कहा गया था और पेमेंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लेना तय किया गया. खास बात यह रही कि आम केवल केस के रूप में बेचे जा रहे थे, एक-एक आम खरीदने का विकल्प नहीं दिया गया.

देखते ही देखते हुआ सोल्ड आउट

मैसेज में आगे बताया गया कि आम का पूरा स्टॉक बेहद कम समय में बुक हो गया . विक्रेता को लोगों से अनुरोध करना पड़ा कि अब कोई और पेमेंट ना करे क्योंकि सभी केसर आम पहले ही बिक चुके हैं . साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अगले हफ्ते नए स्टॉक के आने की उम्मीद है . इस तेजी से बिकने की खबर ने लोगों को चौंका दिया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

जैसे ही यह मैसेज वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…आम के लिए भी वेटिंग लिस्ट. तो वहीं दूसरे ने कहा…भाई ये तो iPhone लॉन्च जैसा माहौल है. एक और यूजर ने मजाक में लिखा…अब आम भी लग्जरी आइटम बन गया है..कुल मिलाकर यह वायरल मैसेज लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसा भी रहा है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *