Headlines

US Firing: व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में जिस शूटर ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, उसकी पहली फोटो आई सामने


अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में शनिवार (26 अप्रैल) की रात अचानक फायरिंग हुई. इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाला. फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है और आरोपी की फोटो भी सामने आई है.

इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थीं. यूएस सीक्रेट सर्विस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, मेलानिया ट्रंप और पूरी कैबिनेट को वहां से निकाला गया और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

गोलीबारी से फैली दहशत

गोलीबारी की घटना बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में हुई, आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और मंच से सुरक्षित बाहर निकाला. फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के सामने ही हुई. ट्रंप मंच पर बैठे थे और इसी दौरान अचानक फायरिंग हुई और तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान कई लोग टेबल के नीचे छिप गए. 

एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि अधिकारी मेहमानों की भीड़ के बीच से डिनर डायस की ओर दौड़े और किसी ने चिल्लाकर कहा कि रास्ते से हट जाओ, सर. एएफपी ने एक कैबिनेट सदस्य के हवाले से बताया कि रात्रिभोज के दौरान व्हाइट हाउस में गोलियां चलीं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

इस पूरे मामले को लेकर क्या बोले ट्रंप?

गोलीबारी की घटना को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, “डीसी में आज की शाम काफी गहमागहमी भरी रही. सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार तरीके से अपना काम किया. उन्होंने बहुत ही बहादुरी और फुर्ती दिखाई. शूटर को पकड़ लिया गया है. मैंने सिफारिश की है कि हमें कार्यक्रम जारी रखना चाहिए लेकिन हम पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों के हिसाब से आगे का फैसला लेंगे. यह शाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और हमें इसे फिर से आयोजित करना होगा.

न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक, घटना के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं. इस घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें 

अमेरिका में नहीं मिल पाएगी नौकरी? ट्रंप के सांसदों ने संसद में पेश H-1B वीजा को रोकने का बिल, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *