Headlines

Vastu Shastra: क्या आप भी अपने घर के बाहर जूते- चप्पल बिखेर के रखते है तो सतर्क हो जाइए


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • जूते-चप्पल की अव्यवस्था करियर में बाधाएं और भ्रम पैदा करती है।
  • घर के उत्तर-पूर्व में जूते रखने से आर्थिक तंगी बढ़ती है।
  • जूतों को शू-रैक में रखें, सफाई करें और मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।

Vastu Shastra: अक्सर हम आलस में आकर घर के बाहर कहीं पर भी जूते उतार देते हैं, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही क्या आपके करियर में एक बड़ी अड़चन पैदा कर रही है? वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विद्या में घर के मुख्य द्वार को सौभाग्य, सुख– समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का एंट्रेंस मानती है. लेकिन जब आप घर के उसी द्वार पर बिखरे जूते चप्पल रखते हैं तो यह एक दृश्य दोष पैदा करते हैं.  और साथ ही राहु को भी बहुत एक्टिव कर देते हैं और साथी यह बहुत सारी नेगेटिव एनर्जी भी पैदा करते हैं. 

हमारे पैरों का सीधा संबंध मीन राशि से होता है शरीर का आखिरी अंग और राशियों में आखिरी राशि मीन राशि पैरों से जुड़ी हुई होती है. इसके अलावा हमारे पैरों के तलवों और जूतों का संबंध शनि और राहु से भी होता है, ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अंगों का गहरा संबंध ग्रहों से होता है जैसे कि हम चप्पल और जूते का प्रयोग करने लगते हैं राहु और शनि एक्टिव हो जाते हैं. 

शनि हमेशा से अनुशासन और कर्म का प्रतीक माने गए हैं जबकि राहु भ्रम, अचानक आने वाली समस्याएं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. जब हम मुख्य द्वार जूते और चप्पलों की अस्त-व्यस्त स्थिति बनाकर रखते हैं तो वहां राहु की नकारात्मक ऊर्जा की जगह बनने लगती है. जब मुख्य दर से सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है तो वह बिखरे हुए जूतों की अशुद्धि से टकराकर दूषित हो जाती है जिसका सीधा असर घर के रहने वाले लोगों के भाग्य पर पड़ता है. 

Gen-Z राशिफल 2 मई 2026: बुधादित्य योग लाएगा लाइफ में ‘Big Twist’ या बढ़ेगा करियर का ड्रामा? जानें अपनी राशि का हाल

करियर में आने वाली समस्याएं 

करियर की सफलता हमारे मानसिक स्वस्थ और निर्णय लेने की शक्ति पर निर्धारित होता है, और जब राहु खराब होता है तो वह सबसे पहले मन को भ्रमित करता है जिससे निर्णय लेने की क्षमता कम होने लगती हैं. आपने कई बार महसूस कर होगा कि आपके बनते हुए काम अंतिम समय में आकर रुक जाते हैं यह राहु की द्वारा उत्पन्न की गई बाधाओं में से एक है. वास्तु के अनुसार, बिखरे हुए जूते करियर में रोड़ा बनते हैं और आपकी कई बार मेहनत के बावजूद भी आपको वह सम्मान और प्रमोशन नहीं मिल पाता जिसके आप हकदार होते हैं. 

कार्य क्षेत्र में राहु व्यक्ति की छवि को भी खराब करता है ऑफिस में बॉस के साथ गलतफहमी और सहकर्मियों के साथ अनबन भी पैदा करता है. राहु दोष के कारण व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित रहती है वह सही समय पर करियर में चुनाव नहीं कर पाते हैं जिससे विकास और सफलता की गति भी धीमी होने लगती है. 

ज्योतिष विद्या और वास्तु शास्त्र में 25+ वर्षों का अनुभव रखने वाले पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार, घर की उत्तर पूर्व दिशा में देवताओं का वास होता है यदि आपके घर में इन दिशा में जूते और चप्पल बिखरे रहते हैं तो यह दोष काफी बढ़ जाता है और गंदगी और अव्यवस्था के कारण और अलक्ष्मी का प्रवेश होने लगता है जिससे आर्थिक तंगी और कैरियर में अस्थिरता आती है. 

उपाय:

  • शू–रैक का उपयोग करें: जूते को कभी भी सामने न रखें एक तरफ में बंद करके रखें इसको मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने रखने के बजाय एक तरफ दक्षिण या पश्चिमी दीवार के साथ रखें. 
  • रोजाना सफाई : जहां पर आप जूते हो चप्पल रखे हैं वहां पर रोजाना सफाई करते रहें सफाई करते रहने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और हो सके तो वहां पर नमक के पानी से पोछा लगाए . 
  • मुख्य द्वार की शुद्धि: अपने घर की मुख्य दहलीज पर शाम के समय दीपक जलाएं इससे राहु का प्रभाव कम होता है और कैरियर में नए मार्ग खुलते हैं.
  • विशेष उपाय: आप शनिवार के दिन काले जूते को पहन कर चौराहे पर जाकर उसे छोड़ दे और प्रार्थना करें कि आपके जीवन की दलिद्रता कम हो, और ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर ना देखे वापस घर की ओर आ जाए.

Astro Tips: ग्रहों की बुरी दशा से परेशान? 12वें भाव के दोषों को खत्म करती हैं ये प्राचीन दक्षिण भारतीय परंपराएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *