Headlines

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली


तेज प्रताप यादव (Tej Pratap[ Yadav) की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की बांकीपुर (Bankipur) से उम्मीदवार वीणा मानवी (Veena Manvi) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. वीणा मानवी दर्ज 837/2009 मामले में कोर्ट से जमानत मिली है. सोमवार (13 जुलाई, 2026) को उन्होंने बांकीपुर से नामांकन किया था, जिसके बाद पुलिस ने समाहरणालय परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया था.

वीणा मानवी ने दी सफाई

वीणा मानवी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया था अभी यह खुलकर सामने नहीं आया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच ले गई और फिर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें बेल मिल गई. पीएमसीएच जाने के दौरान उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे मामले में सफाई जरूर दी थी.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

‘आज तक नहीं किया अपराध’

वीणा मानवी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि किस केस में मुझे पकड़ा गया है. स्क्रूटनी के बाद ही नामांकन किया था. प्रशासन ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी की यही गंदी राजनीति होती है. आज तक मैंने कोई अपराध नहीं किया है. एक महिला को किस तरह सताया जाता है आप देख लें.” 

वीणा मानवी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हमसे कितना डर था कि गिरफ्तारी करवा दी गई? उन्होंने आगे कहा, “इस केस में मुझे लगता है कि एक लाला जी का हाथ होगा. एक लाला जी ने बहुत पहले 2020-21 में केस किया था. वो माला सिन्हा के पति हैं. मुझे ऐसा लग रहा है… एक प्रॉपर्टी का मामला था. केस में दो-तीन लोगों के साथ मेरा भी नाम था. माला सिन्हा बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं. माला सिन्हा आपने अच्छा नहीं किया.”

दूसरी ओर बेल मिलने से वीणा मानवी को जरूर बड़ी राहत मिली है. उपचुनाव है तो वे अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर पाएंगी. हालांकि जीत किसकी होती है यह रिजल्ट के दिन पता चलेगा. यह जरूर है कि नामांकन के अंतिम दिन लगा कि पटना में चुनावी माहौल है.

यह भी पढ़ें- वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, ‘मैं समझ रही थी कि मेरे…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *