Headlines

Video: किचन में कुकर फटने से धमाका, वीडियो देख कांपी यूजर्स की रूह


किचन में खाना बनाते वक्त केवल गैस चूल्हे और बिजली के झटकों से बचने का ही उपाय नहीं करना होता. किचन में मौजूद एक ऐसा बर्तन मौजूद है जो आपके लिए काल बन सकता है और इससे आपकी जान भी जा सकती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किचन में चूल्हे पर चढ़ा प्रेशर कुकर इस तरह से ब्लास्ट होता है कि देखने वालों की रूह कांप जाती है. इसके बाद किचन की जो हालत होती है वो भी आपसे देखी नहीं जाएगी.

किचन में रखे प्रेशर कुकर में हुआ जोरदार ब्लास्ट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किचन में गैस चूल्हे पर प्रेशर कुकर चढ़ा हुआ है और उसमें खाना पक रहा है. लेकिन काफी वक्त तब जब उसमें सीटी नहीं आती तो किचन का माहौल खुद डरावना और खतरनाक हो जाता है. किचन में रखा ये कुकर जब अपने अंदर बनी भाप को बाहर नहीं निकाल पाता तो उसमें इतना खतरनाक ब्लास्ट होता है कि पूरा मंजर बेहद खौफनाक रूप ले लेता है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुकर ब्लास्ट करता है और उसमें पक रहा खाना किचन की छत तक जा पहुंचता है.

किचन की छत तक गए छींटे

वीडियो में कुकर ब्लास्ट देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इतना तय है कि उस वक्त अगर कोई शख्स किचन में मौजूद होता तो उसकी रूह कांप जाती. वीडियो में खाना और कुकर दोनों की इतनी बुरी हालत हो चुकी है कि देखने वाला सोचेगा कि किचन में फाइट लड़ी गई है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

क्यों फटता है प्रेशर कुकर

प्रेशर कुकर खाने को तुरंत पकाने और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है. इसमें एक खास तरह का सिस्टम होता है जो इसके अंदर बेहद गर्म भाप को पहले इकट्ठा करता है और फिर सीटी के माध्यम से उसे कुछ सेकंड में बाहर निकाल देता है. लेकिन जब ये प्रेशर बाहर नहीं निकल पाता और कुकर के अंदर दबाव बढ़ता रहता है तो भाप बाहर निकलने के लिए कुकर में ब्लास्ट कर देती है जो काफी खतरनाक और जानलेवा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यूजर्स की कांप गई रूह

वीडियो को the_ghumakkad02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुकर फटने से मेरे एक रिश्तेदार की मौत  हो गई थी. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह का ब्लास्ट मैंने पहली बार देखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब तो प्रेशर कुकर में खाना बनाने से भी डर लगता है.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *