साल 2007 में आई बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ तो आप सबको याद ही होगी. उस फिल्म का एक-एक सीन और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. फिल्म में अनिल कपूर यानी ‘मजनू भाई’ ने एक पेंटिंग बनाई थी, जिसमें एक घोड़े की पीठ पर गधा खड़ा था. उस वक्त भले ही लोगों ने उस पेंटिंग का मजाक उड़ाया हो, लेकिन अब कुदरत ने उस पेंटिंग को सच कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि मजनू भाई कोई मामूली पेंटर नहीं बल्कि भविष्य देखने वाले कलाकार थे.
गधे की पीठ पर चढ़कर ‘बकरी’ ने उड़ाई दावत
जैसा कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, एक खेत के बीचों-बीच एक गधा खड़ा है. मजे की बात यह है कि उस गधे की पीठ पर एक बकरी बड़े आराम से खड़ी है. बकरी गधे की पीठ का इस्तेमाल ‘स्टूल’ की तरह कर रही है ताकि वह ऊपर पेड़ की हरी-भरी पत्तियों तक पहुंच सके और उन्हें खा सके.
आस-पास खड़ी दूसरी बकरियां भी इस नजारे को ऐसे देख रही हैं जैसे वो अपनी दोस्त की इस जुगाड़ू तरकीब से हैरान हों. इस वीडियो के साथ ही मजनू भाई की वो मशहूर पेंटिंग भी दिखाई गई है, जो इस असली नजारे से हूबहू मैच खाती है.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, लोग बोले “मजनू भाई वाज राइट.”
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल गया है. लोग फिल्म ‘वेलकम’ के डायलॉग्स याद करके कमेंट बॉक्स में कमाल के मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “मजनू भाई नॉर्मल आर्टिस्ट नहीं थे, इंग्लिश में बोले तो लाइव पेंटिंग करते थे वो.” दूसरे यूजर ने फिल्म का मशहूर डायलॉग चिपकाते हुए लिखा, “क्या देखा आपने इस दृश्य में? प्यार! जब एक जानवर दूसरे जानवर का बोझ उठा सकता है, तो हम इंसानों की जिंदगी से प्यार कहां खो गया है?” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “नॉर्मल आर्टिस्ट जिंदगी से चीजें कॉपी करते हैं, लेकिन खुद कुदरत मजनू भाई की पेंटिंग कॉपी कर रही है. मजनू भाई हमेशा लेजेंड रहेंगे.”
यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
