Headlines

Video: ये है पाकिस्तान का मिनी इंडिया, 90 प्रतिशत है हिंदू आबादी, जानिए कैसे हैं वहां के हाल, वीडियो हो रहा वायरल


पाकिस्तान जिसे कट्टरता का दूसरा नाम कहा जाता है, जहां आतंकवाद फलता फूलता है वहां के हिंदुओं की अगर बात की जाए तो उनकी संख्या बेहद कम है. अल्पसंख्यक का दर्जा रखने वाले हिंदू पाकिस्तान में किस हाल में जी रहे हैं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने पाकिस्तान के उस इलाके की सच्चाई बताई है जहां हिंदू आबाद लगभग 90 प्रतिशत है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं.

पाकिस्तान के इस इलाके में रहते हैं 90 प्रतिशत हिंदू

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर जो खुद भी हिंदू है कैमरे को उस जगह लेकर पहुंचा है जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि इलाके में जो सरकारी स्कूल है वो भी हिंदू नाम पर बने हुए हैं, इतना ही नहीं इस इलाके में कई सारे खूबसूरत मंदिर भी हैं. यहां रहने वाले हिंदुओं की आर्थिक स्थिति का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां उनके बड़े बड़े घर बने हुए हैं और लगभग सभी घरों के बाहर कार और बड़े बड़े ट्रक खड़े हैं. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि हिंदुओं ने गाय को अपने घरों में पाला हुआ है.

इलाके में बना है खूबसूरत मंदिर

वीडियो में व्लॉगर एक मंदिर के पास पहुंचता है जो काफी बड़ा और खूबसूरत बना हुआ है. व्लॉगर के साथ में चल रहा एक शख्स ये बताता है कि पाकिस्तान के इस इलाके में लगभग 90 प्रतिशत हिंदू रहते हैं. वीडियो में हिंदू मोहल्ला काफी साफ सुथरा और खूबसूरत दिखाई दे रहा है जिसे देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि ये इलाका भी पाकिस्तान का ही हिस्सा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

यूजर्स बोले, शिव पार्वती के दर्शन हो गए

वीडियो को preetam_devria नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि ये कौनसा शहर है जिस पर एक अन्य यूजर ने रिप्लाई देते हुए शहर का नाम मीठी बताया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में तो शिव पार्वती के दर्शन हो गए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *