IPL 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले धर्मशाला में जबरदस्त माहौल देखने को मिला. HPCA Stadium में विराट कोहली को खेलते देखने के लिए फैंस इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे कि पूरा धर्मशाला और मैक्लोडगंज ट्रैफिक जाम से जूझता नजर आया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहाड़ी सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं.
सड़कों पर घंटों फंसे लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मशाला और मैक्लोडगंज की सड़कों पर गाड़ियां बंपर टू बंपर खड़ी हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मैच की वजह से अचानक इतनी भीड़ पहुंच गई कि कई जगह लोगों को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा. पहाड़ी रास्तों पर धीरे-धीरे रेंगती गाड़ियों का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट कोहली को देखने का क्रेज
इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. एक तरफ मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग धर्मशाला पहुंचे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के टिकट महज 20 मिनट में बिक गए थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में होने वाले IPL मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. सोशल मीडिया पर लोग ट्रैफिक जाम के वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि क्रिकेट का असली क्रेज यही है. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “धर्मशाला में आज पहाड़ कम और गाड़ियां ज्यादा दिख रही हैं.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
प्लेऑफ की रेस में अहम मुकाबला
PBKS और RCB के बीच होने वाला यह मुकाबला IPL 2026 के प्लेऑफ समीकरणों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में फैंस का उत्साह भी चरम पर है और धर्मशाला का पूरा माहौल क्रिकेटमय नजर आ रहा है. वीडियो को indiranotfound नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
