Headlines

1996 में आई वो फिल्म, जो एक साल तक पर्दे से नहीं हटी, 6 करोड़ के बजट में मेकर्स को हुआ था 1166% प्रॉफिट


1996 Highest Grossing Film: 90 के दशक में करिश्मा कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. स्क्रीन पर उन्होंने कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया लेकिन गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी. वो और गोविंदा जिस भी फिल्म में होते थे तो उसका हिट होना तय ही होता था. करिश्मा कपूर ने गोविंदा के अलावा भी कई एक्टर्स के साथ कमाल की हिट्स दिए हैं. इसी में से तो साल 1996 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. चलिए बताते हैं.

दरअसल, करिश्मा कपूर की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इसमें आमिर खान भी लीड रोल में थे. दोनों ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया था. ये फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि थिएटर्स में भी हिट रही थी. आलम ये था कि ये एक साल तक चली थी. करिश्मा और आमिर खान की इस फिल्म का टाइटल ‘राजा हिंदुस्तानी’ था, जिसका एक-एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर होता है. फिर चाहे वो ‘परदेसी परदेसी’ हो या फिर ‘पूछो जरा पूछो’ ही क्यों ना हो.

यह भी पढ़ें: ‘शर्ट पकड़ा और बाहर धकेल दिया…’, रवीना टंडन का खुलासा, घर में घुस गया था अनजान शख्स

1996 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी ‘राजा हिंदुस्तानी’

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा हिंदुस्तानी’ को साल 1998 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म साबित हुई थी जबकि उस साल सनी देओल, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स की भी फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन इसने अकेले ही सबको पछाड़कर नंबर 1 पर कब्जा कर लिया था. 

‘राजा हिंदुस्तानी’ के मेकर्स को हुआ था 1166.67% प्रॉफिट

कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 45 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट करीब 6 करोड़ था. हालांकि, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 43.20 करोड़ और वर्ल्डवाइड 76.38 करोड़ रहा था. इस लिहाज से फिल्म के मेकर्स को 1166.67% का प्रॉफिट हुआ था. ये उस समय के लिहाज से कहीं ज्यादा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर ये फिल्म हफ्तों या महीनों नहीं, बल्कि करीब एक साल तक सिनेमाघरों में लगी रही. 

यह भी पढ़ें: 5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक

1996 की टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

राजा हिंदुस्तानी: 76.38 करोड़
अग्नि साक्षी: 31 करोड़
जीत: 28.69 करोड़
घातक: 26.48 करोड़
खिलाड़ियों का खिलाड़ी: 25.15 करोड़

‘राजा हिंदुस्तानी’ की दिलचस्प बातें

बहरहाल, अगर फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ की दिलचस्प बातों के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, ये थिएटर्स में एक साल तक टिकी रही थी. इतना ही नहीं, सबसे खास बात ये भी रही कि फिल्म 8 सालों तक फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुई. इसके लिए आमिर खान को पहला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *