Headlines

Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में भाईजान ने ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में पैपराजी कल्चर पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने एक्ट्रेसेस की बैक साइड से फोटो और वीडियो लेने को लेकर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भाईजान की नाराजगी पैप्स से खत्म हो चुकी है.

भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के साथ नर्मी से पेश आते और उनके लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. मगलवार देर रात सलमान खान को मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर ने पैपराजी के लिए कई शानदार पोज दिए और कैमरे के सामने अपना स्वैग दिखाते नजर आए.

ये भी पढ़ें:- Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

सलमान खान ने खिंचवाईं पैप्स के साथ तस्वीरें

वीडियो में सलमान खान को अपनी कार से उतरते हुए देखा जा सकता है. फोटोग्राफर्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने के बावजूद उन्होंने पैपराजी के लिए रुककर पोज दिए. स्टूडियो में जाने से पहले सलमान ने अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान पीछे से पैपराजी सलमान के लुक की तारीफ करते और उनके लिए रुकने पर धन्यवाद देते हुए सुनाई दिए.

कैसा है सलमान खान का लुक?

इस दौरान सलमान खान का डैशिंग लुक देखने को मिला. उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ लाइट ब्लू डेनिम जींस पहनी थी. इसके साथ काउबॉय हैट पहनकर उन्होंने अपने लुक को वेस्टर्न टच दिया. गले में चेन और कमर पर स्टडेड ब्लैक बेल्ट उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी. सलमान का ये काउबॉय अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है. 

ये हैं सलमान खान की अपकमिंग मूवीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसके अलावा एक्टर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के व्यस्त है, जिसमें वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली हैं. दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, पैप्स संग खिंचवाई तस्वीरें, सादगी ने जीता फैंस का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *