Headlines

Viral Video: अब लड्डृ के लिए होगा आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन


Viral Video: 15 अगस्त बीच चुका है, लेकिन उसके रुझान अब तक आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो एक स्कूल में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह का है, जहां एक छात्र ने मंच से ऐसा भाषण दिया कि वीडियो वायरल हो गया. यह वीडियो 15 अगस्त पर स्कूल में मिलने वाले ‘दो लड्डुओं’ से जुड़ा है. छात्र ने 15 अगस्त पर स्कूल प्रशासन द्वारा कई सालों से दिए जा रहे 2 लड्डू पर अपनी चिंता जताई, जो स्कूल प्रशासन को किसी धमकी से कम नहीं लगी होगी. 

लड्डुओं पर फूटा छात्र का गुस्सा!

इस बच्चें ने भाषण के जरिए अपनी और अपने साथियों की उस चिंता को जाहिर किया, जिसे वह कभी अपने शिक्षकों के सामने नहीं कह सकते थे. वीडियो की शुरुआत में ही छात्र कहता है कि 80 साल के अंदर इस में इतना कुछ बदल गया है. देश ने खूब तरक्की भी की, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली और वो है 15 अगस्त पर स्कूल द्वारा दिए जाने वाले 2 लड्डू. आजादी के बाद से लेकर आज तक स्कूल में दो लड्डू ही दिए जाते हैं. इस वीडियो और छात्र के धमाकेदार भाषण को सुनकर छात्र का अपने स्कूल प्रशासन को लेकर जो गुस्सा है, उसे साफ देखा जा सकता है. 

महंगाई से की लड्डू की तुलना

महंगाई से लड्डू की तुलना करते हुए छात्र कहता है कि जिस गति से महंगाई बढ़ रही है अगर उस हिसाब से यह एक-एक लड्डू भी हर साल बढ़ाते, तो आज हर बच्चा 80 लड्डू लेकर अपने घर जाता. इससे एक कदम और आगे जाकर वह कहता है कि जिस तरह ये स्कूल वाले हर साल सिलेबस और स्कूल फिस बढ़ाते हैं, उस हिसाब से तो हर बच्चे को एक-एक काजू कतली का डिब्बा मिलना चाहिए. 

स्कूल प्रशासन को दी धमकी

बच्चा अब अपने स्कूल प्रशासन को कहता है कि स्कूल वालों अपना यह पुराना सिस्टम बदल दो, नहीं तो यहां बैठे ये सब लड्डू प्रेमी जंतर-मंतर पहंचेगें और इस बार आंदोलन पढ़ाई को लेकर नहीं मिठाई को लेकर होगा. इस भाषण को सुनने के बाद यह बात तो पक्की है कि शायद ही वो छात्र दो लड्डू से माना होगा. इस भाषण के जरिए बच्चे ने अपनी सारी भड़ास को निकाल दिया. 

यह भी पढ़ें: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. वो कहते है कि इस बच्चे ने स्कूलों द्वारा कि जा रही तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है. एक यूजर लिखता है कि आज के बच्चों को सच बोलने से डर नहीं लगता और ना ही ये बच्चे सरकार से डरते हैं. तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि Gen Alpha ने एक असली मुद्दे को उठाया है. एक और यूजर लिखता है कि भाई तुमको तो 2 लड्डू भी मिलते हैं, कहीं-कहीं तो आधा लड्डू ही दिया जाता है.  एक यूजर लिखता है कि ये आने वाली जनरेशन यानी Gen Alpha इन नेताओं को खा जाएगी. तो वहीं एक यूजर लिखता है कि ऐसा खतरनाक भाषण देने के बाद यह बच्चा अगले दिन क्लास कैसे अटेंड कर पाएगा. इसके अलावा कुछ लोग इस बच्चे के सपोर्ट में आकर कहते हैं कि बच्चे की मांग पूरी तरह से जायज है. अगर सबकुछ बदल रहा है तो ये 2 लड्डू का सिस्टम भी बदलना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *