अमरूद बेहद फायदेमंद और सेहत बनाने वाला फल होता है. शरीर की काफी सारी कमियां इस फल को खाने से दूर हो जाती हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों को डरा दिया है. वीडियो में साफ सुथरे दिखने वाले अमरूदों की ऐसी सच्चाई सामने आई है जिसे देखकर अमरूद लवर घबरा से गए हैं और उन्हें चिंता होने लगी है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
अमरूद से निकले कीड़े, हैरान रह गई महिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने अमरूदों को पानी में धोते वक्त एक अजीब सी चीज देखी. जैसे ही उसने अमरूद को पानी में डाला उनमें से छोटी छोटी इल्लियां बाहर आने लगीं. इन इल्लियों की साइज इतनी छोटी थी कि इसे आंखों से देख पाना भी काफी मुश्किल था. अगर गौर न किया जाए तो समझो आपका काम हो गया. वीडियो में अमरूद एक दम साफ सुथरे दिखाई दे रहे हैं और उनमें कोई छेद भी नहीं दिख रहे हैं. लेकिन उनमें से जैसे ही इल्लियां निकलीं महिला काफी डर गई और वीडियो बनाकर तुरंत सोशल मीडिया पर डाल दिया.
साफ सुथरे अमरूद से निकलीं छोटी छोटी इल्लियां
वीडियो में पानी में तैरती छोटी छोटी इल्लियां दिखाई दे रही हैं जो अमरूद के अंदर से निकल रही हैं. महिला वीडियो में कह रही है कि आप जब बाजार से अमरूद खरीद कर लाएं तो उन्हें थोड़ी देर के लिए पानी में ही गलाकर रखें जिससे उनमें मौजूद कीड़े बाहर आ जाएंगे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
यूजर्स बोले, हर फल के साथ ऐसा ही करना चाहिए
वीडियो को the_denimgirl नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे ये तो प्रोटीन है दीदी, खा लो. एक और यूजर ने लिखा…बाजार से कुछ लाकर खाने का अब वक्त रह ही नहीं गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…केवल अमरूद ही नहीं, हर फल के साथ ऐसा ही करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
