Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा खतरनाक तरीके से बालकनी से लटका हुआ है और कुछ ही सेकंड में एक बंदर वहां पहुंचता है और बच्चे को गोद में लेकर नीचे वाली बालकनी में कूद जाता है. यह दृश्य काफी चौंकाने वाला और भावुक करने वाला है, जिसकी वजह से लाखों लोगों ने इसे शेयर किया है.
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे स्वयं हनुमान जी का रूप बता रहे हैं, जो रक्षा करने आए. उनका मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि एक चमत्कार का स्वरूप है, जिसमें खुद हनुमान जी ने आकर बच्चे की रक्षा की. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं लोग इसकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
क्या है वीडियो में?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छत की रेलिंग पकड़कर एक बच्चा लटका हुआ है. यह दृश्य इतना खतरनाक है कि देखने वालों के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. शुरुआत में तो यही लग रहा था कि बच्चा छत से गिर सकता है और उसे चोट लग सकती है. हालांकि, वीडियो के दूसरे फ्रेम में पूरा ट्विस्ट है. अगले फ्रेम में एक लंगूर बंदर दिखाई देता है. वह पहले बचचे के पास पहुंचता है, कुछ देर उसे देखता है और छलांग लगा देता है. लंगूर की छलांग इतनी सटीक थी कि वह बच्चे को पूरी तरह अपने हाथों से पकड़ लेता है. अगले ही पल वह नीचे वाली बालकनी में कूद जाता है और इस तरह बच्चे की जान बच जाती है.
लोगों ने उठाए सवाल
इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों और फैक्ट चेकर्स के अनुसार, यह वीडियो Edited या AI-Genereted बताई जा रही है. आज की तकनीकी दुनिया में चीजें इतनी उन्नत हो गई हैं कि इस तरह की रियलिस्टिक वीडियो बनाना संभव और आसान हो गया है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स की आस्था भी भारी है. सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स इस बंदर को भगवान हनुमान का प्रतीक मान रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया साइट्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भावनाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “यह हनुमान जी का आशीर्वाद है”.
यह भी पढ़ें – Viral Video: भीख ही मांगेंगे! बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही थीं महिलाएं, कार वाली आंटी ने फटकारा तो…
