Headlines

Viral Video: तपती गर्मी में प्यास के लिए जद्दोजहद, खाईं में उतरकर पानी भरती लड़कियों का वीडियो देख आ जाएंगे आंसू


Viral Video: तेज धूप, सूखी मिट्टी और प्यास से जूझती जिंदगी… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के धूलकोट इलाके की भगवानिया ग्राम पंचायत के सरबद (रेखलिया झिरा फलिया) का बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ छोटी बच्चियां गहरे गड्ढे जैसी खाईं में उतरकर रस्सी और डिब्बे की मदद से पानी निकालती नजर आ रही हैं.

चारों तरफ सूखी जमीन और टूटे पहाड़ जैसे दृश्य दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं, क्योंकि जहां कुछ लोग पानी की बर्बादी करते हैं, वहीं कुछ लोग एक-एक बूंद के लिए इतना बड़ा संघर्ष कर रहे हैं. 

छोटी बच्चियों का संघर्ष देख भावुक हुए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी-छोटी बच्चियां बिना किसी डर के गहरी खाईं में उतर रही हैं. उनके हाथ में एक छोटा डिब्बा और रस्सी है, जिसकी मदद से वे नीचे जमा थोड़ा-सा पानी निकालने की कोशिश कर रही हैं. वहां पानी इतना कम है कि हर बूंद बहुत कीमती लग रही है. बच्चियों के चेहरे पर थकान भी दिखती है और मजबूरी भी. यह दृश्य सिर्फ पानी भरने का नहीं, बल्कि उस दर्द का है जिसे शायद शहरों में रहने वाले लोग कभी महसूस नहीं कर पाते. इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि “पानी की हर बूंद का महत्व वही समझता है, जो प्यास और संघर्ष दोनों देख चुका हो.”

यह भी पढ़ेंः Viral Video: और कर लो स्केटिंग… रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश

किसी के लिए खेल, किसी के लिए जिंदगी

इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि “किसी को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा और कोई स्विमिंग पूल में नहा रहा है.” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि “कोई पानी को बर्बाद कर रहा है और किसी को वही पानी इतनी मुश्किल से मिल रहा है.” सच यही है कि आज भी देश के कई गांव ऐसे हैं जहां लोगों को पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ता है. गर्मियों में हालत और खराब हो जाती है. कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना, घंटों लाइन में लगना और फिर भी जरूरत भर पानी न मिल पाना वहां के लोगों की रोज की कहानी बन चुकी है. यह वीडियो सिर्फ एक गांव की तस्वीर नहीं दिखाता, बल्कि उस सच्चाई को सामने लाता है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. 

यह भी पढ़ेंः विदेशी महिला ने बताया ‘रियल इंडिया’, बोली- यहां अजनबी भी अपने बन जाते हैं, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *