Headlines

Viral Video : तूफान में हाईवे पर गोद में बच्चे को लिए फंसी थी फैमिली, तभी मदद के लिए रुका एक अजनबी कार ड्राइवर; वायरल हुआ वीडियो


Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंसानियत पर लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया है. वीडियो में एक परिवार तेज आंधी-तूफान के बीच हाईवे पर मुश्किल में फंसा दिखाई देता है. धूल भरी हवाओं और खराब मौसम के कारण उनका सफर रुक जाता है. तभी वहां से गुजर रहे एक कार ड्राइवर ने जो किया, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 
क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है जब हाईवे पर अचानक तेज आंधी और धूल भरा तूफान शुरू हो गया. खराब मौसम के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था. इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ हाईवे पर फंस गया. तेज हवाओं और उड़ती धूल की वजह से परिवार को सड़क किनारे रुकना पड़ा. हालात ऐसे थे कि बच्चे और महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. तभी वहां से गुजर रहे एक कार ड्राइवर की नजर इस परिवार पर पड़ी. उसने उनकी परेशानी को समझा और बिना देर किए मदद के लिए अपनी गाड़ी रोक दी.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर धूल भरी तेज हवाएं चल रही होती हैं. मौसम इतना खराब है कि सामने देखना भी मुश्किल लग रहा है. इसी दौरान एक बाइक सवार परिवार सड़क किनारे रुका हुआ नजर आता है.कुछ ही देर बाद एक कार वहां रुकती है और उसका ड्राइवर परिवार की मदद के लिए आगे आता है. वह महिला और बच्चे को सुरक्षित कार में बैठाता है. वीडियो में यह सीन देखकर लोग कह रहे हैं कि मुश्किल समय में किसी की मदद करना कितना बड़ा काम हो सकता है, साफ पता चल रहा है. कार ड्राइवर की इस छोटी-सी लेकिन अहम मदद ने लोगों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें – Arijit Singh Viral Video: सड़क किनारे टमाटर खरीदते दिखे सिंगर अरिजीत सिंह, सादगी को यूजर्स ने किया सलाम; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कार ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इस भाई ने तो दिल जीत लिया. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ऐसी मदद की तस्वीरें दिन बना देती हैं और इंसानियत पर भरोसा बढ़ाती हैं. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, आज भी दुनिया में अच्छे लोग मौजूद हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पहले लोग रास्ते में फंसे यात्रियों की आसानी से मदद कर देते थे, लेकिन अब भरोसे की कमी के कारण लोग कई बार मदद करने से हिचकते हैं. वहीं कुछ लोगों ने कार ड्राइवर के लिए दुआ करते हुए उसकी तारीफ की. 

यह भी पढ़ें – Singapore Viral Video: रात 1 बजे सुनसान सड़क पर भी नहीं तोड़ी रेड लाइट, सिंगापुर में ट्रैफिक अवेयरनेस का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *