Viral Video: अक्सर माता-पिता की शिकायत रहती है कि उनके बच्चें स्कूल में पानी की बोतल घूमा देते है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो जिसमें एक बच्ची रोती हुई दिखकर रही हैं, क्योंकि उसे पॉलीथीन में पानी भरकर दिया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे mixed_by_blood नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया. इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है.
बच्ची क्यों रो रही है?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची जिसने स्कूल ड्रेस पहन रखी है और बैग लटका कर खड़ी है. जब उसकी मां एक पॉलीथीन की थैली में पानी भरकर देती है, तो ऐसे में वह बच्ची रोने लगती है. साथ ही वीडियो में लिखा गया कि इस बच्ची ने पानी की बोतल घूमा दी इस कारण इसे पॉलीथीन में पानी भरकर दे रहे है. ताकि यह अगली बार बोतल घूमाने से पहले दो बार सोचें. लेकिन बच्ची इस घटना से काफी उदास नजर आ रही है. इसलिए वह शुरू में उस पॉलीथीन को पकड़ती तक नहीं है. पर जब उसकी मां द्वारा उसे बार-बार पकड़ने को कहा जाता है, तब जाकर लड़की बड़े ही उदास मन से पॉलीथीन को हाथ में लेती है. जब लड़की बाहर दरवाजे से बाहर निकलती है तो उसकी यह नाराजगी रोने में बदल जाती है.
यह भी पढ़ें: अपनों के लिए कोबरा से भिड़ गया टॉमी, लड़ते हुए गंवा दी जान- वीडियो वायरल
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को दर्शकों ने भावुक और मजाक दोनों अदांज में ले रहे है. कुछ लोग इस वीडियो को मजाक के तौर पर ले रहे तो कुछ लोग इस वीडियो को देखकर इस लड़की की भावनाओं को समझ रहे है. वही कुछ लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे है कि GEN-Z जनरेशन की मां ऐसी ही होती है, जो अपने बच्चों को लेकर थोड़ा सख्त रूख अपनाती है. कुछ लोग बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहते है कि इस थैली के इस्तेमाल से बार-बार बोतल को संभालने का झंझट नहीं रहेगा. वही कुछ लोग मान रहे है कि बच्ची तो छोटी है और इस उम्र में अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती है. लेकिन इन छोटी-छोटी गलतियों पर बच्चों के साथ ऐसा सख्त बर्ताव करना काफी गलत है. उम्र के साथ बच्चे खुद-ब-खुद सिख जाते है.
यह भी पढ़ें: यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
