आपने डांस तो बहुत देखे होंगे. स्टेज डांस, कॉलेज परफॉर्मेंस और मॉडर्न डांस. लेकिन जब बात आती है राजस्थान की और वहां के कल्चर की तो लोग ज्यादा उत्साहित होते हैं. हाल ही में एक राजस्थानी महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला राजस्थानी गाने कालियो कूद पड़ियो मेले में गाने पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही है. महिला की खूबसूरती और एक्सप्रेशंस उसके डांस में चार चांद लगा रही है.
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी हसीना
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जिसने राजस्थानी पोशाक पहनी हुई है शानदार डांस करती दिखाई दे रही है. वीडियो में जैसे ही राजस्थानी गाना बजता है वैसे ही महिला डांस करना शुरू कर देती है. उसका डांस और चेहरे के एक्सप्रेशंस मिलकर एक हसीन कॉम्बो बना रहे हैं जिसे देखकर यूजर्स भी दीवाने हुए जा रहे हैं. महिला के डांस ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. देखने से लग रहा है कि महिला घरेलू है और किसी तरह की उसने डांस क्लास नहीं ली है, लेकिन उसके डांस में जो धनक है उसे केवल आंख वाला ही देख सकता है.
पारंपरिक और मॉडर्न डांस का कॉम्बो, उड़ा दिया गर्दा
वीडियो में जिस तरह से महिला ने मॉडर्न स्टाइल से राजस्थानी डांस किया है उसकी झलक अलग ही है. महिला को अगर म्यूट करके देखा जाए तो कोई शायद ही बता पाएगी कि डांस एक राजस्थानी गाने पर हो रहा है. अब डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, राजस्थानी गानों की बात ही अलग है
वीडियो को pooja_parihhaar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…राजस्थानी गानों की बात ही अलग है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो मेरा फेवरेट राजस्थानी गाना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….दीदी को कोई बड़ा मंच दो, ये तो धूम मचा देगी.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
