Headlines

Viral Video: 3 साल बाद अचानक घर पहुंची बेटी, दरवाजे पर देख चौंक गईं मां, वीडियो वायरल


अपनो से दूर रहने के बाद जब अचानक घर लौटने का मौका मिलता है, तो उस मिलन की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी 3 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी मां को सरप्राइज देने अचानक घर पहुंच जाती है. दरवाजा खुलते ही मां के चेहरे के भाव और दोनों की झप्पी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अदिति नाम की युवती ने शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा नजर आता है, “3 साल बाद मम्मा को सरप्राइज दे रही हूं.” क्लिप में देखा जा सकता है कि अदिति अपने घर के मुख्य दरवाजे पर खड़ी होकर डोरबेल बजाती हैं और बेसब्री से दरवाजा खुलने का इंतजार करती हैं. जैसे ही उनकी मां दरवाजा खोलती हैं, सामने अपनी बेटी को खड़ा देखकर वह एक पल के लिए पूरी तरह सन्न और हैरान रह जाती हैं.

मां की झप्पी और पालतू डॉगी की खुशी ने जीता दिल

कुछ ही सेकंड में हैरानी का यह पल बेहद भावुक मिलन में बदल जाता है और मां-बेटी एक-दूसरे को कसकर गले लगा लेती हैं. इस प्यारे पल को शेयर करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, “मैंने इस झप्पी को दुनिया की हर चीज से ज्यादा मिस किया है.” मां से मिलने के बाद अदिति घर के बाकी सदस्यों से भी गले मिलती हैं. वीडियो का एक और बेहद मजेदार और प्यारा हिस्सा तब आता है, जब घर का पालतू डॉगी अदिति को देखते ही खुशी से उछलने लगता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार

सोशल मीडिया पर प्यार लुटा रहे हैं यूजर्स

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने इस खूबसूरत पल की तारीफ करते हुए कमेंट किया, “यह बहुत ही क्यूट और दिल को छू लेने वाला वीडियो है.” दूसरे यूजर ने घर के पालतू जानवर पर ध्यान देते हुए लिखा, “अदिति के घर पहुंचते ही उनका पेट सबसे ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहा है, उसकी खुशी देखने लायक है.” वहीं कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारे हार्ट इमोजी बनाकर मां-बेटी के इस प्यारे मिलन पर अपना प्यार लुटाया.

यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *