Headlines

Watch: प्रैक्टिस के बाद अभिषेक ने उड़ाई तिरंगे वाली पतंग, दुबे ने भी अजमाया हाथ


अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने गुरुवार को दिल्ली में जमकर अभ्यास किया. तेज धूप के बीच टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नेट्स में करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी की.  हालांकि, प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद अभिषेक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.  बल्ला छोड़ने के बाद वह हाथ में डोर थामकर तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए. इसका वीडियो BCCI ने शेयर किया. आधे घंटे तक अभिषेक ने रेंज हिटिंग की.

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपनी पावर-हिटिंग पर खास ध्यान दिया. उन्होंने करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इस दौरान स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ खुद को परखा. अभिषेक का खास फोकस रेंज हिटिंग पर रहा. उन्होंने नेट्स में स्पिनर्स के खिलाफ कई लंबे-लंबे छक्के लगाए. इसके अलावा तेज गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने का जमकर अभ्यास किया.

प्रैक्टिस खत्म होते ही हाथ में थामी पतंग की डोर

टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद मैदान पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला. अभिषेक शर्मा मैदान के एक किनारे गए और वहां पतंग उड़ाने लगे. उनके साथ शिवम दुबे भी नजर आए. खास बात यह रही कि अभिषेक जिस पतंग को उड़ा रहे थे, वह तिरंगे के रंग में थी.  अभिषेक ने करीब 10 से 15 मिनट तक पतंगबाजी का लुत्फ उठाया. इस दौरान वह काफी सहज नजर आए. अभिषेक को यह पतंग कहां से मिली, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़े :IND vs AFG T20I: दुबे-अभिषेक ने बरसाए छक्के, यॉर्कर पर अर्शदीप का खास जोर

पतंगबाजी में भी माहिर दिखे अभिषेक

जिस अंदाज में अभिषेक शर्मा पतंग की डोर संभाल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि पतंगबाजी उनके लिए बिल्कुल नई चीज नहीं है. वह काफी सहजता के साथ पतंग को हवा में नियंत्रित करते नजर आए. उनके अंदाज से यह भी लगा कि उन्हें पतंग उड़ाना पसंद है और वह पहले भी पतंगबाजी करते रहे होंगे. नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगाने के बाद अभिषेक का यह हल्का-फुल्का अंदाज प्रैक्टिस सेशन का दिलचस्प पल रहा. पहले उन्होंने बल्ले से गेंदों को हवा में उड़ाया और अभ्यास खत्म होने के बाद दिल्ली के आसमान में तिरंगे वाली पतंग उड़ाते दिखाई दिए.

 

यह भी पढ़े :बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *