Headlines

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला


पहले टेस्ट में भारतीय टीम जीत के लिए बहुत अच्छी स्थिति में है. मैच के तीसरे दिन 462 रनों पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बैटिंग को सिर्फ 284 रनों पर समेट दिया था. एक तरफ मैदान पर कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा अपनी फिरकी जा जादू चला रहे थे, दूसरी ओर कमेंट्री बॉक्स में कुछ अलग ही खिचड़ी पक रही थी.

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के तीसरे दिन सबसे पहले मुरली कार्तिक ने संजय मांजरेकर पर तंज कसा. कार्तिक ने कहा कि वे जब पाउट बनाते हैं तो उनकी बातों को समझ पाना मुश्किल होता है. बातों ही बातों में मांजरेकर ने भी पलटवार करते हुए कैमरामैन से कैमरा का फोकस अजिंक्य रहाणे पर करने के लिए कह दिया. रहाणे पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में बतौर कमेंटेटर नजर आए थे. बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

सबसे पहले पूर्व स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने कहा, “मेरे और यहां मौजूद सभी लोगों की तरफ से अनुरोध है कि आप जो पाउट बनाते हैं, उसकी वजह से बातें समझ पाना मुश्किल हो जाता है. कृपया करके पाउट को नियंत्रण में लाने की कोशिश कीजिएगा.”

संजय मांजरेकर भी चुप नहीं रहे. यह पूरी घटना लाइव टीवी पर चल रही थी. मांजरेकर ने पलटवार करते हुए कहा कि कैमरा का एंगल अजिंक्य रहाणे की तरफ घुमा दिया जाए, क्योंकि वो दिखने में मुरली कार्तिक से अच्छे हैं.

मांजरेकर ने कहा, “क्या हम स्प्लिट स्क्रीन करके कैमरा को दूसरे बंदे (अजिंक्य रहाणे) की तरफ घुमा सकते हैं, क्योंकि उनसे बात करना ज्यादा सुखद होता है और उनका चेहरा भी ज्यादा अच्छा दिखता है.”

पार हो गई हद

मामला हाथ से निकलता तब दिखा, जब संजय मांजरेकर ने यह तक कह दिया कि मुरली कार्तिक को खुद को शीशे में देखना चाहिए और शीशे में खुद को देखने से एक प्रोत्साहन मिलता है. मांजरेकर ने कहा, “शीशे में देखने से एक प्रोत्साहन मिलता है, लेकिन मैं समझता हूं कि आपके लिए यह अधिक प्रेरणादायक नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें: दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

हालांकि खुद पूर्व क्रिकेटर रह चुके संजय मांजरेकर ने माना कि वे और मुरली कार्तिक ऐसे बहस करते रहेंगे तो दोनों ही हदें पार कर देंगे. मांजरेकर ने यह भी माना कि उनकी यह बहस सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाएगी और ऐसा असल में हो भी रहा है.

यह भी पढ़ें:

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *