Headlines

Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही ‘वेलकम 3’, जानें कलेक्शन


Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इसकी रिलीज को अब 8 दिनों का वक्त हो गया है और ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने से महज चंद कदम ही दूर है. ऐसे में चलिए बताते हैं इस फिल्म के कलेक्शन के बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का 7वें दिन का कलेक्शन

अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन स्टार कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने जहां बुधवार को 6.15 करोड़ कमाए थे वहीं, सातवें दिन और पहले गुरुवार को इसकी कमाई में 14% की गिरावट देखने के लिए मिली है. फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.90 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ में ‘धुरंधर’ के हमजा निकले बॉबी देओल, एक ट्विस्ट ने पलटा गेम

‘अल्फा’ और ‘कॉकटेल 2’ दे रही टक्कर

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टफ कंपीटिशन है. सिनेमाघरों में ‘अल्फा’ को रिलीज कर दिया गया है. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए ये हफ्ता थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म धीमी ही सही लेकिन ठीकठाक कमाई कर रही है. 

इसके साथ ही आने वाली 10 जुलाई को अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी रिलीज होने वाली है. तब भी इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है. खैर देखना होगा कि ये ‘भूत बंगला’ के लाइफटाइम कलेक्शन 182 करोड़ को पछाड़ पाती है या नहीं.  

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की ‘टॉक्सिक’?

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो इसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें करीब 30 एक्टर्स हैं और ये ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *