Headlines

Who is Madhav Tiwari: मऊगंज के माधव तिवारी, जिन्होंने PBKS के हाथों से छीनी जीत; जानिए इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ


माधव तिवारी ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. माधव IPL में दूसरा और इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे. PBKS के प्रियांश आर्या विस्फोटक अंदाज में खेल रहे थे, स्टार्क, एनगिडी की गेंदों पर भी प्रहार कर रहे थे लेकिन माधव ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने कूपर कोनोली को भी आउट किया. गेंदबाजी के बाद उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण रन बनाए, जिसने DC को इस मुकाबले में जीत दिलाई और उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा.

सोमवार से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने माधव तिवारी को मौका नहीं दिया था, उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी के लिए पिछले साल IPL डेब्यू किया था. पिछले संस्करण भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था. पंजाब किंग्स के खिलाफ माधव ने पूरे 4 ओवर किए, जिसमें 40 रन देकर 2 विकेट लिए. मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे 4 ओवर पूरे करने का मौका मिला, और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार भी था.” लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत में माधव ने 8 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचाया.

मऊगंज के हैं माधव तिवारी

माधव मध्य प्रदेश के मऊगंज से आते हैं. उनका जन्म 28 सितंबर, 2003 को हुआ था. वह ऑलराउंडर हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. हालांकि उन्होंने डोमेस्टिक में भी अभी सीनियर लेवल का क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन IPL खेल रहे हैं.

माधव तिवारी का IPL प्राइस 

माधव को दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 में 40 लाख रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने IPL डेब्यू किया था, लेकिन उसमें उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. उन्होंने उस मैच में 3 रन बनाए थे. IPL 2026 के लिए दिल्ली ने माधव को 40 लाख रुपये के प्राइस के साथ ही रिटेन किया, लेकिन शुरूआती 11 मैचों में उन्हें मौका नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- जीत के बाद भी अक्षर पटेल को हुआ 12 लाख रुपये का नुकसान, टीम की ये गलती पड़ गई भारी

मध्य प्रदेश सीनियर टीम के लिए अभी तक नहीं किया डेब्यू

माधव तिवारी के IPL में आने की कहानी दिलचस्प है. उन्होंने अभी तक भी मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के लिए घरेलू स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें IPL में खेलने का मौका मिल गया. दरअसल उन्होंने मध्य प्रदेश लीग में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई. वह भोपाल लेपर्ड्स टीम के लिए खेले थे. 

माधव ने मध्य प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया. सी.के. नायडू ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 83 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसने सभी का ध्यान उनकी तरफ खींचा.

यह भी पढ़ें- आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलिंग ऑलराउंडर हैं या बैटिंग ऑलराउंडर? तो इस पर उन्होंने कहां, ‘मैं कहना चाहूंगा कि मैं 100 प्रतिशत बॉलर हूं और 100 प्रतिशत बैटर भी. हमारे बैटिंग कोच ने मुझसे कहा कि मुझमें पावर है, और मुझे कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है, मुझे बस अपनी बल्लेबाजी की सही पोजीशन को बनाए रखना है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *