Headlines

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जारी चक्र (WTC 2025-27) में 50 विकेट लेने वाले जोश टंग पहले गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेकर ये आंकड़ा छुआ. इस चक्र में तीसरी बार था जब इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने फाइव विकेट हॉल किया. चलिए आपको बताते हैं इस चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन हैं, इसमें मोहम्मद सिराज के रूप में एक भारतीय गेंदबाज शामिल है.

1. जोश टंग (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने इस चक्र में 19 पारियों में 50 विकेट लिए हैं. इसमें उन्होंने 331.3 ओवर डाले, जिसमे 33 मेडेन डाले. उन्होंने 4.09 इकॉनमी से रन दिए. एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/45 है.

2. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने इस चक्र में खेले 9 टेस्ट की 18 पारियों में कुल 48 विकेट लिए हैं. वह 50 विकेट से 2 विकेट दूर हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इस आंकड़े को छू सकते हैं. वह पहले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, जिसमें बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था. दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 अगस्त से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी

3. मोहम्मद सिराज (भारत)

तीसरे नंबर पर भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं, जिन्होंने WTC 2025-27 चक्र में खेले 10 मैचों में कुल 41 विकेट लिए हैं. 19 परियों में उन्होंने 301.3 ओवर डाले, जिसमें 1094 रन दिए. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में वह भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्पिन फ्रेंडली पिचों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया.

4. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने इस चक्र में 11 टेस्ट खेले थे. उन्होंने 2 पारियों में 39 विकेट चटकाए. उन्होंने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया था. उनके बाद ईसीबी ने जो रुट को कप्तान बनाया है.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

5. शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसफ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने इस चक्र में खेले 7 टेस्ट की 14 पारियों में 35 विकेट चटकाए. बड़ी बात ये है कि टॉप-5 गेंदबाजों में सभी तेज गेंदबाज हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *