हमारे देश में इन दिनों बेहद ही प्रीमियम और टेक-लोडेड गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है. जिसके चलते अब कंपनियां भी ऐसी ही गाड़ियों को बनाने में ध्यान दे रही हैं. अब जब बात प्रीमियम और टेक-लोडेड गाड़ियों की हो रही है और महिंद्रा की हालिया XUV 7XO और टाटा सिएरा का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता है. यह दोनों ही गाड़ियां अपने सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन लुक्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स का दावा करती हैं. लेकिन जब बात सेफ्टी रेटिंग, केबिन टेक्नोलॉजी और हाई-टेक फीचर्स की आती है तो ग्राहक अक्सर दुविधा में पड़ जाते हैं कि किस गाड़ी पर दांव लगाया जाए.
बता दें कि, XUV 7XO जहां ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और एडवांस ADAS के साथ आती है वहीं टाटा सिएरा अपने आइकोनिक डिजाइन और टाटा के मजबूत सेफ्टी डीएनए के लिए जानी जाती है. यदि आप भी अपनी फैमिली के लिए एक सेफ और फीचर-पैक SUV चुनना चाहते हैं तो इन दोनों गाड़ियों की तुलना आपके लिए मददगार साबित होगी. चलिए देखते हैं कि सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में कौन सी गाड़ी ज्यादा बाजी मारती है.
कौन है सेफ्टी क्रैश टेस्ट और बिल्ड क्वालिटी में आगे?
बता दें कि, सुरक्षा के मामले में दोनों ही गाड़ियां भारतीय बाजार की सबसे सुरक्षित SUV में गिनी जाती हैं. महिंद्रा XUV 7XO को भारत NCAP (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में बड़े और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है.
वहीं दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स की गाड़ियां अपनी मजबूत स्टील बॉडी स्ट्रक्चर और सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं और सिएरा को भी 5-स्टार सुरक्षा मापदंडों पर ही तैयार किया गया है. दोनों ही गाड़ियों में 6 से 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ऑल-डिस्क ब्रेक्स मानक के रूप में दिए गए हैं.
AI Generated Image
यह भी पढ़ें: Cyberster-M9 पर कंपनी का बड़ा दांव, 10 लाख रुपये तक कम हुई कीमत
मिलता है लेवल-2 ADAS और ड्राइविंग असिस्टेंस
वहीं, ड्राइवर असिस्टेंस के लिए दोनों गाड़ियों में लेवल-2 ADAS का सपोर्ट मिलता है. XUV 7XO का ADAS सिस्टम अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर्स से लैस है.
जबकि टाटा सिएरा में भी ADAS फीचर्स के साथ ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री 3D रियर कैमरा व्यू मिलता है. दोनों गाड़ियों के सेंसर और रडार भारतीय ट्रैफिक परिस्थितियों के हिसाब से बेहतर प्रतिक्रिया देते हैं जिससे हाईवे ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाती है.

AI Generated Image
इंटीरियर डिस्प्ले और केबिन टेक्नोलॉजी
अब बात करें फीचर्स और केबिन टेक के की तो महिंद्रा XUV 7XO काफी आगे निकलती दिखती है. इसमें डैशबोर्ड पर कोस्ट-टू-कोस्ट 31.24 सेमी की ट्रिपल-स्क्रीन मिलती है. जिसमें पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इस कार में डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और एलेक्सा विथ चैट जीपीटी इंटीग्रेटेड है.
वहीं, टाटा सिएरा का केबिन बहुत ही फ्यूचरिस्टिक और लाउंज जैसा एहसास देता है जिसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर कंसोल और रियर पैसेंजर्स के लिए बेहतरीन लेगरूम व प्रीमियम पावर्ड सीट्स दी गई हैं.
कौन सी कार चुनना होगा सही?
बता दें कि, यदि आपको नई टेक्नोलॉजी, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और हाई-टेक इंफोटेनमेंट चाहिए तो महिंद्रा XUV 7XO आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. लेकिन अगर आप एक आइकोनिक डिजाइन, लाउंज जैसा रियर सीटिंग कंफर्ट और मजबूत सेफ्टी फील चाहते हैं तो टाटा सिएरा बेहतर विकल्प साबित होगी. दोनों ही गाड़ियां सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग की सुरक्षा प्रदान करती हैं.
यह भी पढ़ें: महंगे पेट्रोल से मिलेगी निजात, जानिए CNG किट लगवाने में कितना खर्च?
