सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो देखकर आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी. दरअसल, एक सांप ने अनजाने में गोल्फ की गेंदों (Golf Balls) को मुर्गी के अंडे समझकर निगल लिया. इसके बाद सांप का पेट बुरी तरह फूल गया और उसकी जान पर बन आई. डॉक्टरों ने बिना कोई ऑपरेशन या चीर-फाड़ किए जिस तरह सांप के पेट से बॉल्स निकालीं, वह वाकई काबिले तारीफ है.
अंडे समझकर निगल बैठा गोल्फ बॉल्स
जानकारी के मुताबिक, सांप भोजन की तलाश में भटकते हुए गोल्फ कोर्स या किसी ऐसे इलाके में पहुंच गया था जहाँ ये बॉल्स पड़ी थीं. आकार में गोल और सफेद होने की वजह से सांप ने धोखा खा लिया और उन्हें मुर्गी के अंडे समझकर एक-एक करके निगल गया. थोड़ी ही देर में सांप के पेट में ये कठोर गेंदें जमा हो गईं, जिन्हें पचा पाना उसके लिए नामुमकिन था. पेट अत्यधिक फूल जाने के कारण सांप को चलने-फिरने और सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी.
डॉक्टरों की कमाल की तकनीक, बिना चीर-फाड़ निकालीं बॉल्स
सांप को गंभीर हालत में देखकर उसे पशु चिकित्सकों के पास ले जाया गया. डॉक्टरों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत इलाज शुरू किया. सबसे हैरानी की बात यह रही कि डॉक्टरों ने सांप का कोई ऑपरेशन नहीं किया. उन्होंने बेहद सावधानी के साथ अपनी उंगलियों से सांप के पेट पर नीचे से ऊपर की ओर मालिश की और धीरे-धीरे बॉल्स को उसके गले की तरफ धकेला. डॉक्टरों की इस ‘हाथों की कसरत’ और सूझबूझ से सांप के मुंह से एक-एक करके गोल्फ की सभी गेंदें सुरक्षित बाहर निकल आईं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
सोशल मीडिया पर डॉक्टरों की जमकर हो रही तारीफ
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. यूजर्स डॉक्टरों की इस तरकीब और सांप की जान बचाने के उनके तरीके की जमकर सराहना कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा…”डॉक्टरों की सूझबूझ को सलाम, बिना सर्जरी के इतना बड़ा काम कर दिया.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा…”बेचारे सांप की तो अच्छी-खासी गलतफहमी हो गई, जिंदगी भर अब गोल चीजों से दूर ही रहेगा.” वीडियो को southtexasavianexotics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
