Headlines

दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र MCD स्कूलों में होंगे शिफ्ट, सरकार का ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने यह जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए दी. वहीं दिल्ली में करीब 10,870 आंगनबाड़ी केंद्र है, जबकि दिल्ली सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में 10,750 से ज्यादा केंद्रों के संचालन की जानकारी मिलती है.

रेखा गुप्ता ने कहा कि किराए की जगह पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से उठाई गई चिंताओं को सरकार दूर कर रही है. इसके तहत ऐसे केंद्रों को एमसीडी स्कूल परिसरों में स्थानांतरित किया जाएगा. सरकार के अनुसार स्कूल परिसर में आने वाले बच्चों को टॉयलेट, पार्क और खेलने की जगह जैसी सुविधाएं मिल सकेगी. साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पहले के तुलना में बेहतर कार्य स्थल उपलब्ध कराने की योजना है. सरकार इन केंद्रों को आने वाले 2 वर्षों में बेहतर और स्थाई भवनाें में विकसित करने की बात कह रही है.

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने की बात भी कही. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मानदेय कितना बढ़ाया गया जाएगा और बढ़ोतरी कब से लागू होगा. रेखा गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर सरकार की ओर से गंभीरता से लिया जाएगा और उनके कामकाजी माहौल को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे.

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान कार्यक्रम दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों में आयोजित किए जाएंगे. इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना नहीं, बल्कि जमीन स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों से सीधे बातचीत करना भी है.

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वह बच्चों की देखभाल और पोषण से जुड़े कामों के साथ गर्भवती महिलाओं तक पहुंचने, सर्वे करने, टीकाकरण अभियानों में सहयोग देने और आंकड़े तैयार करने और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाती है.

सरकार के सम्मान अभियान में पालना केंद्रों से जुड़े कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा. अभियान के जरिए सरकार जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को समझने तथा उनके आधार पर जरूरी सुधार करने की बात कर रही है.

Published at : 26 Sep 2026 09:20 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *