Headlines

लाहौर की पार्टियों में जब नाचने लगे गोरिल्ला, डीजे पर लगाए ठुमके


पाकिस्तान के लाहौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आमतौर पर नाइटलाइफ़ और क्लब-पार्टियों में लोग म्यूज़िक, लाइट्स और डीजे की धुनों पर डांस करते नजर आते हैं. लेकिन लाहौर की एक पार्टी में महफ़िल की पूरी लाइमलाइट इंसान नहीं, बल्कि ‘विशालकाय गोरिल्ला’ लूट ले गए. सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब और मजेदार ट्रेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है.

डीजे की बीट पर गोरिल्ला का ‘बवाल’ डांस

दरअसल, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर की पार्टियों में अब एक नया और अतरंगी क्रेज देखने को मिल रहा है. क्लबों में अचानक बड़े-बड़े गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम पहने हुए एंटरटेनर्स एंट्री लेते हैं और सीधे डांस फ्लोर पर उतर जाते हैं. वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ये मस्कुलर और विशाल गोरिल्ला डीजे की तेज धुनों पर अपने लंबे-लंबे हाथ पटककर ऐसा खतरनाक डांस कर रहे हैं कि बाकी लोग बस देखते ही रह गए.

पार्टी में लोगों को भाया यह अनोखा अंदाज

पार्टी में मौजूद मेहमानों के लिए यह नजारा बिल्कुल अनपेक्षित था. हालांकि, गोरिल्ला की एंट्री से डरने के बजाय लोग उनके साथ डांस फ्लोर शेयर करते और ठुमके लगाते दिखे. इन कॉस्ट्यूम्स के अंदर कलाकार पूरी तरह छिपे हुए थे और उनकी बेतहाशा एनर्जी ने पूरी पार्टी में गजब का माहौल बना दिया. लोग अब इस मजेदार पल को अपने कैमरों में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

इंटरनेट पर लोग बोले.. “पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है.”

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा… “जब आपकी पार्टी बोरिंग हो रही हो, तो गोरिल्ला बुला लो.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा… “डीजे वाले बाबू जरा गोरिल्ला के लिए भी गाना बजा दो.” एक साधारण सी डांस पार्टी को इस ‘गोरिल्ला डांस’ ने बेहद अतरंगी और मजेदार बना दिया है, जिसे देखकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गया है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *