Headlines

अकेले नदी साफ करने वाले Bittu Tabahi को विदेशी CEO ने दिया जॉब ऑफर


कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अकेला इंसान भी पहाड़ हिला सकता है. ऐसा ही कुछ सच कर दिखाया है मध्य प्रदेश के 20 साल के एक नौजवान सुरेंद्र सिंह चौधरी ने. सुरेंद्र जो सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से मशहूर हैं ने अपनी लोकल अजनार नदी की खस्ता हालत देखी, जो गंदगी और प्लास्टिक के कचरे से पूरी तरह पट चुकी थी. बिना किसी सरकारी मदद या बड़ी टीम के, सुरेंद्र ने अपने ही पैसों से सफाई का सामान खरीदा और अकेले ही नदी में उतर गए.

महीनों की कड़ी मेहनत से बदली नदी की सूरत

सुरेंद्र पिछले कई महीनों से बिना थके, बिना रुके लगातार अजनार नदी से प्लास्टिक, थैलियां और कचरा बाहर निकालते रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस नदी की ‘पहले’ और ‘अब’की तस्वीरें शेयर कीं. पहली फोटो में जहां नदी नाले की तरह गंदी दिख रही थी, वहीं दूसरी फोटो में सुरेंद्र की मेहनत के बाद वही नदी बिल्कुल साफ-सुथरी और चमकदार नजर आ रही थी.

नीदरलैंड्स के CEO ने कहा- ‘हमारे साथ काम करो’

सुरेंद्र की इस अद्भुत मेहनत की कहानी जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर वायरल हुई, इस पर दुनिया की सबसे बड़ी सफाई संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ (The Ocean Cleanup) के डच (नीदरलैंड्स) CEO बोयान स्लैट (Boyan Slat) की नजर पड़ी. एक लड़के को अकेले पूरी नदी साफ करते देख वह इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए सीधा ऑफर दे दिया: “हमारे साथ आकर काम करो” (Come work with us).

सोशल मीडिया पर छाया मध्य प्रदेश का लाल

एक आम से गांव के लड़के का अपनी लगन के दम पर सीधे इंटरनेशनल लेवल की कंपनी से जॉब ऑफर पाना किसी सपने जैसा है. सोशल मीडिया पर लोग सुरेंद्र की इस सोच और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि देश को ऐसे ही असली हीरोज की जरूरत है. अब यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

सुरेंद्र सिंह चौधरी की इस हैरतअंगेज उपलब्धि की खबर फैलते ही इंटरनेट पर यूजर्स का तांता लग गया. देश-विदेश से लोग इस 20 साल के युवा के जज्बे को सलाम कर रहे हैं और ‘X’और इंस्टाग्राम पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी फंड के अकेले एक पूरी नदी का कायाकल्प कर देना कोई मामूली बात नहीं है. यह लड़का हमारे देश का असली हीरो है.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “जो काम बड़े-बड़े बजट और सरकारी योजनाएं सालों में नहीं कर पातीं, वो काम एक 20 साल के लड़के ने अपने दम पर कर दिखाया. सलाम है इसकी सोच को.”

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *