Headlines

अखिलेश के रोड शो में हादसे पर सपा ने BJP को घेरा, पूछा- CM के काफिले पर FIR हुई थी?


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान के बच्चे की मौत पर राजनीति शुरु हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस पर बड़ा पलटवार किया है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “किसी भी परिवार के सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु हो जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. समाजवादी पार्टी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती है. लेकिन जो राजनीतिक दल इस दुर्घटना पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें कुछ सवालों का जवाब भी देना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “जब लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई थी. 15 लोग घायल हुए थे और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवज़ा दिया गया था, तब क्या इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था?”

यह भी पढ़ें: ‘उस मासूम की गलती… ‘अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया

संजय निषाद का मामला उठाया 

फखरुल हसन चांद ने संजय निषाद के मामले का जिक्र करते हुए कहा, “इसी तरह, उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के कार्यक्रम में जेसीबी की चपेट में आने से एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी. क्या उस मामले में नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया था? समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि किसी भी दुर्घटना में हुई मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना, न्याय और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण हैं. सवाल यह है कि जब ऐसी घटनाएँ सत्ता पक्ष से जुड़ी होती हैं, तब जवाबदेही के वही सवाल क्यों नहीं उठाए जाते, जो विपक्ष के मामलों में उठाए जाते हैं?”

क्या है पूरा मामला ?

यहां बता दें कि बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यात्रा के दौरान स्वागत में शामिल एक जेसीबीकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन की मौत हो गई.घटना  कुड़ाघाट क्षेत्र में महादेव झारखंडी गेट/झारखंडी कॉलोनी के पास हुई. 

पीड़ित के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत के अनुसार, किशोर अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था. रोड शो में फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल हो रही जेसीबी पीछे से तेज रफ्तार में आई और सड़क पार करते समय किशोर को टक्कर मार दी. टक्कर से वह डिवाइडर से जा टकराया और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई. उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में अब रजनीति शुरू हो गयी है, पुलिस ने चालक समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. उधर बीजेपी ने इसके लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है.

यह भी पढ़ें: ‘दुर्जनों के अंतिम समय में मुंह से राम निकलता है’ सीएम योगी ने अखिलेश को बताया मारीच?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *