Headlines

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट


Duleep Trophy 2026-27 Final Venue Changed: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के वेन्यू में अचानक बड़ा बदलाव किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (19 अगस्त) को अपडेट शेयर करते हुए बताया गया कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का वेन्यू बदल दिया गया है. बोर्ड ने यह भी बताया कि बदलाव क्यों किया गया. 

पहले खिताबी मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था, जो अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. फाइनल 6 से 10 सितंबर के बीच होगा. टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगा. फाइनल को छोड़कर बाकी सभी मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही होंगे, जो पहले से ही तय था.

BCCI ने क्यों किया यह फैसला 

बोर्ड ने बदलाव को लेकर जारी की गई रिलीज में बताया गया कि फैसला दर्शकों के हित के लिए किया गया है. रिलीज में लिखा गया, “घरेलू क्रिकेट के इस अहम मुकाबले के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देखने की इजाजत देने का फैसला किया गया है. मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हार के बाद श्रीलंका को ‘ट्रिपल’ झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

क्या बोले सचिव देवजीत सैकिया?

इस बदलाव को लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “दिलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर में अहम टूर्नामेंट है और समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाता है. क्रिकेट की क्वालिटी हमेशा हाई है, और हम चाहते हैं कि हमारे फैंस के पास फाइनल मुकाबला स्टेडियम से लाइव देखने का अवसर हो. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं, और हमें लगा कि फाइनल को ऐसी जगह पर कराना सही रहेगा जहां फैंस आ सकें और इस मौके का हिस्सा बन सकें.”

आगे टूर्नामेंट की लाइव कवरेज को लेकर देवजीत सैकिया ने कहा, “हमने टूर्नामेंट की कवरेज भी बढ़ा दी है. दिलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इसके साथ एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमी-फाइनल और फाइनल मैच का टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा.”

 

यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *