Headlines

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक


राजस्थान के अजमेर शहर से एक खौफनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने वीआईपी (VIP) प्रोटोकॉल ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मी हवा में उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, दरगाह थाना क्षेत्र की त्रिपोलिया गेट चौकी पर तैनात ASI राजेंद्र सिंह और एक हेड कांस्टेबल तेलंगाना के चीफ जस्टिस के वीआईपी प्रोटोकॉल की ड्यूटी के लिए जा रहे थे. ASI राजेंद्र सिंह अपनी कार को कोतवाली थाने में खड़ी करने के बाद हेड कांस्टेबल के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे.

जैसे ही वे नया बाजार चौपड़ के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही दोनों पुलिसकर्मी बाइक से उछलकर दूर जा गिरते हैं.

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

ASI की हालत नाजुक, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया जयपुर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में ASI राजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हेड कांस्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. ASI राजेंद्र सिंह की हालत बेहद नाजुक होने के कारण, उन्हें तुरंत ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर अजमेर से जयपुर के लिए रेफर किया गया है ताकि उन्हें जल्द से जल्द उच्च स्तरीय चिकित्सा मिल सके.

कार चालक की तलाश तेज, स्पीकर ने की मुलाकात

पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व इलाज के संबंध में जानकारी ली.

‘क्या यही है नया भारत?’, एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *