Headlines

अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?


बिहार जेडीयू के चर्चित नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार अनंत सिंह अपने भाषण की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल अनंत सिंह ने महज 5 सेकेंड में अपना भाषण खत्म कर दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अनंत सिंह छोटे सरकार के नाम से भी मशहूर हैं. 

छोटे सरकार एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्हें सभा को संबोधित करने के लिए बुलाया गया. अनंत सिंह ने माइक थामा और हाथ उठाकर कहा, “सभी आदमी को प्रणाम करो हईयो.” इसका मतलब है कि सबको प्रणाम करता हूं. इतना कहते ही अनंत सिंह ने अपना भाषण खत्म कर दिया और मुस्कुराते हुए अपनी सीट पर चल दिए. यह देखकर मंच पर मौजूद नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी ठहाके लगाकर हंसने लगे.

महज 5 सेकेंड में खत्म किया संबोधन

बता दें कि अनंत सिंह ने अपना ये संबोधन महज 5 सेकेंड के अंदर ही खत्म कर दिया. इसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. कुछ लोग उनके इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

साथ ही इस वीडियो को उनके समर्थकों द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि सीधे और छोटे भाषण से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई जा सकती है. सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ‘एक्स’ पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

लोगों ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

एक यूजर्स ने वीडियो शेयर कर लिखा, “आज तक की राजनीति में सबसे बड़ा संबोधन. जनता के दिल में राज करने के लिए इसी सादगी और अपनेपन की जरूरत होती है. छोटे सरकार अनंत सिंह का यही ठेठ अंदाज उन्हें दूसरों से अलग और जनता का चहेता बनाता है. छोटे सरकार के इस एक वाक्य के सामने बड़े-बड़े मंचों से बड़े-बड़े भाषण फेल हैं.”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह लगातार भाषण देते रहते हैं. यह भाषण नया मीम बन जाएगा.” बता दें कि अनंत अपने बोलने के अंदाज से पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं. उनके इसी बेबाक अंदाज की वजह से लोग उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं.

अनंत सिंह बिहार की मोकामा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस क्षेत्र पर कई सालों से उनका प्रभाव रहा है. वहीं वे कई मामलों में जेल की सजा भी काट चुके हैं. साल 2005 में अनंत सिंह पहली बार इस सीट से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे और लगातार इस सीट पर उन्होंने 5वीं बार जीत दर्ज की है.

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *