Headlines

‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो


टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव हाल ही में एक अलग अंदाज में नजर आए. एक इवेंट में गौरव खन्ना भगवान श्रीराम के रूप में नजर आए. वहीं, एक्टर विंदु दारा सिंह ने भगवान हनुमान का किरदार निभाकर लोगों का ध्यान खींचा.

आगरा में आयोजित जनकपुरी महोत्सव 2026 में रामायण के मंचन के दौरान गौरव खन्ना और विंदु दारा सिंह की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. भगवान श्रीराम और हनुमान के रूप में दोनों कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

श्रीराम बने गौरव खन्ना, हनुमान के रूप में दिखे विंदु दारा सिंह

आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में रामायण का भव्य मंचन किया गया. इस दौरान गौरव खन्ना ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई, जबकि विंदु दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आए. दोनों कलाकारों के किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस नाटक में दूसरे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. राजन मोदी ने लक्ष्मण और प्राची ने माता सीता का किरदार निभाया. वहीं, एक्टर आर्य बब्बर रावण की भूमिका में नजर आए. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम के रूप में गौरव खन्ना की झलक देखने को मिल रही है. उनके चेहरे पर राम जैसी सादगी नजर आ रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, वीडियो में हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह की झलक भी देखने को मिल रही है.

पिता दारा सिंह की याद दिला गए विंदु दारा सिंह

विंदु दारा सिंह का हनुमान के रूप में नजर आना भी खास रहा. उनके पिता और दिवंगत अभिनेता दारा सिंह ने रामानंद सागर की मशहूर ‘रामायण’ में हनुमान का किरदार निभाया था. इस भूमिका से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी. ऐसे में विंदु को हनुमान के रूप में देखकर दर्शकों को उनके पिता की याद आ गई. 

बता दें कि विंदु दारा सिंह साल 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘श्री रामदासु’ में हनुमान का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा, वो 1995-1996 में प्रसारित टीवी शो ‘जय वीर हनुमान’ में भी हनुमान की भूमिका में नजर आए थे. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *