Headlines

‘अब तो पूरा देश जान गया है…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव


अयोध्या राम मंदिर में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अब पूरे देश में चर्चा हो रही है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

अखिलेश यादव ने कहा, “अब तो पूरा देश जान गया है. तमाम संगठन आपस में बैठकर इसपर चर्चा भी कर रहे हैं. आपस में एक दूसरे के बात कही जा रही है. जनता सब जान गई है. सच्चाई ये है कि बहुत बड़ी ठेस पहुंची है. लोगों के श्रद्धा और आस्था पर बहुत बड़ा हमला किया गया है.”

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

AI वीडियो शेयर कर पहले भी उठाया था मुद्दा

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक एआई वीडियो शेयर किया था. वीडियो में भगवान राम को दिखाया गया था. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “क्या फिर से चले गए वनवास?” यह पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया.

अखिलेश के इस वीडियो को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. भाजपा नेताओं ने वीडियो पर आपत्ति जताई, जबकि समाजवादी पार्टी इसे श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े सवाल उठाने की कोशिश बता रही है.

मामले पर तेज हुई सियासत

राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार और संबंधित व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा की ओर से समाजवादी पार्टी के आरोपों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पलटवार किया जा रहा है.

मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप

इस बीच, अखिलेश यादव के बयान और उनके द्वारा साझा किए गए एआई वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस लगातार जारी है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा उत्तर प्रदेश की राजनीति में और अधिक गरमा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *