बिहार की राजधानी पटना में 21 वर्षीय मुस्लिम युवक पर नाबालिग हिंदू बच्ची के अपहरण का आरोप लगा है. पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है. ऑटो में बेहोश अवस्था में बच्ची मिली है. अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है. पीड़ित बच्ची के चाचा का आरोप है कि भगवान का डीपी लगाकर युवक ने बच्ची को फंसाया. पुलिस को आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित बच्ची के चाचा ने क्या कहा?
पीड़ित बच्ची के चाचा ने बताया, ”पिछले तीन दिन से मुस्लिम युवक हमारी बच्ची को अगवा करके पटना में घुमा रहा था. ऑटो चलाता है, उसी ऑटो में घुमा रहा था, ऑटो में सुला रहा था, लगता है गलत हरकत भी किया है. आज पटना में आयकर गोलंबर के पास पकड़ा गया. मैंने ही देखा और पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस आकर पकड़ी.
‘झूठ बोल कर लड़कियों को फंसाता है यह मुस्लिम युवक’
उन्होंने आगे कहा, ”पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. यह युवक स्टेटस में भोलेनाथ पार्वती जी का फोटो लगाएं हुए है और झूठ बोल कर लड़कियों को फंसाता है.” जानकारी के अनुसार लड़की बेहोशी की अवस्था में ऑटो में मिली. जिसके बाद उसे गार्डिनर अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
SDPO ने क्या कहा?
पूरे मामले पर SDPO अनु कुमारी ने कहा, ”आज गर्दनीबाग थानांतर्गत एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें एक नाबालिग लड़की को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की सूचना दी गई. प्राप्त आवेदन के आधार पर गर्दनीबाग थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी संबंधित थानों को तत्काल सूचित किया गया.”
उन्होंने आगे बताया, ”तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर लगातार छापेमारी एवं खोजबीन की गई. इसी क्रम में कोतवाली थाना के सहयोग से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया. मामले में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. मामले में जांच चल रही है.”
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
