टेलीविजन इंडस्ट्री से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) जल्द ही जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) के टीवी सीरियल्स की साप्ताहिक टीआरपी (TRP) रेटिंग्स जारी करना बंद कर दिया है. अब ‘अनुपमा’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘वसुधा’ समेत कई बड़े और पॉपुलर टीवी शोज की वीकली TRP रेटिंग्स जारी नहीं होंगी.
BARC ने जारी की एडवाइजरी
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद फिलहाल वीकली टीवी टीआरपी रेटिंग्स जारी नहीं की जाएंगी. बार्क के मुताबिक, नई टीवी रेटिंग्स पॉलिसी 2026 के तहत अगले आदेश तक सभी टीवी टीआरपी रेटिंग्स जारी करने पर रोक लगा दी गई है. इसका मतलब है कि पहले की तरह आज सुबह 11 बजे टीआरपी डेटा जारी नहीं किया जाएगा.
टीवी इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल
इस खबर के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री और विज्ञापन जगत में हलचल मच गई है. लंबे समय से टीआरपी के जरिए ही यह तय होता रहा है कि कौन-सा सीरियल दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है. ऐसे में वीकली TRP रेटिंग्स पर रोक लगने से इसका असर टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ एड मार्केटिंग पर भी देखने को मिल सकता है.
सीरियल्स के बीच खत्म होगी नंबर वन की रेस
अब तक हर हफ्ते जारी होने वाली टीआरपी रेटिंग्स से ही ये पता चलता था कि कौन-सा शो दर्शकों की पहली पसंद है और कौन-सा शो पीछे चल रहा है, लेकिन अब वीकली TRP रेटिंग्स पर रोक लगने के बाद सीरियल्स के बीच नंबर वन बनने की होड़ भी खत्म हो जाएगी. जिन शोज़ की टीआरपी कम आती थी, उन्हें इससे राहत मिल सकती है, जबकि लगातार टॉप पर रहने वाले बड़े शोज़ और चैनलों के लिए यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: अंश की हल्दी में पाखी करेगी नया तमाशा, देवांश-वसुधा के रोमांस के बीच नंदिनी चलेगी नई चाल
कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?
इस फैसले का असर एड इंडस्ट्रीपर भी देखने को मिल सकता है. अभी तक कंपनियां टीआरपी देखकर तय करती थीं कि किस चैनल या शो पर एड देना है. अब कई कंपनियां अपने एड दूसरे चैनलों या प्लेटफॉर्म्स पर देना शुरू कर सकती हैं. इससे टीवी इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-Carry On Jatta 4 BO Day 6: बुधवार को लाखों में सिमटी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की कमाई, जानें- 6 दिनों में कितना वसूल पाई बजट
